- Hindi News »
- India »
- Sambhal Violence Mastermind Shariq Saatha Property Attachment Kurki Dubai Connection
विदेश में बैठकर अपनी बर्बादी देखेगा संभल हिंसा का मास्टरमाइंड, शारिक साठा पर चलेगा योगी का ‘चाबुक’
Sambhal Violence: संभल हिंसा का मास्टरमाइंड और अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर शारिक साठा के लिए बेहद बुरी खबर है। 69 मामलों के आरोपी साठा के खिलाफ कोर्ट ने चल-अचल संपत्तियों की कुर्की का वारंट जारी किया है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

शारिक साठा पर चलेगा चाबुक, फोटो- सोशल मीडिया
Sambhal Violence Mastermind Shariq Saatha Kurki: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा का मुख्य आरोपी साठा फिलहाल फरार है और दुबई से अपनी गतिविधियां चला रहा है। आज, बुधवार 21 जनवरी को पुलिस उसके दीपा सराय स्थित घर और अन्य चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने जा रही है।
न्यायालय ने 13 जनवरी को शारिक साठा की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद पुलिस ने साठा की संपत्तियों का विस्तृत डेटा तैयार किया और अब बुधवार को इस कुर्की की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। दीपा सराय स्थित उसके घर पर कुर्की का स्थाई वारंट और उद्घोषणा नोटिस पहले ही चस्पा किए जा चुके हैं, जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि पूर्व में गैंगस्टर एक्ट 14ए के तहत उसकी 267 वर्गमीटर भूमि पहले ही कुर्क की जा चुकी है।
69 मुकदमों का बोझ और हत्या के आरोप
शारिक साठा एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और संभल हिंसा से जुड़े कुल 69 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑटो लिफ्टर भी है। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ चार लोगों की हत्या के अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और वह इन सभी मामलों में फरार चल रहा है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि साठा ने अपने गुर्गों- गुलाम और मुल्ला अफरोज के माध्यम से हिंसा को निर्देशित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब बिना खतौनी जांच नहीं होगा बैनामा; गांवों के लिए बस सेवा समेत 30 प्रस्ताव पास
‘योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, जानें क्या कहा?
‘पापा की शादी रुकवा दो’, यूपी में 55 साल के पिता को चढ़ा 7वीं शादी का खुमार, बेटे ने थाने में लगाई गुहार
‘वो बृजेश पाठक बांह फेंक-फेंक के भाषण दिया…’, BJP नेता पर भड़के कुमार विश्वास, दिखी राज्यसभा न जाने की खीझ!
दुबई कनेक्शन और इंटरपोल की तैयारी
पुलिस की जांच और एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट के अनुसार, शारिक साठा दुबई से सक्रिय है और पिछले कई सालों से अपराध की दुनिया में अपनी पैठ बनाए हुए है। पुलिस का दावा है कि उसने संभल हिंसा के दौरान हथियारों की आपूर्ति करने और भीड़ को भड़काने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उसे ‘प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर’ (भगोड़ा) घोषित किया जा चुका है और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी है। अब प्रशासन इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का प्रयास कर रहा है ताकि उसे विदेश से पकड़कर भारत लाया जा सके।
यह भी पढ़ें: ‘हां… मैं शंकराचार्य’, अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया जवाब, जानें क्या कहा
संभल हिंसा: 24 नवंबर 2024 का वो काला दिन
संभल हिंसा तब भड़की थी जब स्थानीय अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए हिंसक टकराव में पत्थरबाजी, आगजनी और गोलीबारी हुई थी। इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई थी और प्रशासनिक अफसरों सहित कुल 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस का मानना है कि यह कोई तात्कालिक गुस्सा नहीं, बल्कि एक संगठित साजिश थी जिसका मुख्य सूत्रधार शारिक साठा था।
Sambhal violence mastermind shariq saatha property attachment kurki dubai connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में नागपुर समेत इन 11 जिलों में खुलेंगे एडिशनल कलेक्टर ऑफिस, 143 नए पदों पर होगी भर्ती
Mar 11, 2026 | 08:03 AMहोर्मुज बना ‘डेथ वैली’… ईरान बिछा रहा समुद्री माइंस, ट्रंप का दावा- 16 जहाजों को मार गिराया
Mar 11, 2026 | 08:00 AMधमकी देकर छात्राओं को बनाया हवस का शिकार, भंडारा में शिक्षक की करतूत से मचा बवाल, मासूमों से कराता था पहरेदारी
Mar 11, 2026 | 07:50 AM11 मार्च का इतिहास : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 को वैश्चिक महामारी घोषित किया
Mar 11, 2026 | 07:47 AMगोरेगांव पत्राचाल पुनर्विकास पर जल्द होगी मंत्रिमंडलीय बैठक, मंत्री पंकज भोयर का आश्वासन
Mar 11, 2026 | 07:46 AMठाणे में भीषण गर्मी के बीच जल संकट, मनपा ने मांगा 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी
Mar 11, 2026 | 07:35 AMदक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात! केरल-तमिलनाडु को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा
Mar 11, 2026 | 07:34 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM














