- Hindi News »
- India »
- Saket Building Collapse Update 5 People Dead Mcd Suspend 2 Engineer
साकेत बिल्डिंग हादसे में अब तक 5 की मौत, फरार मालिक की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी, 2 इंजीनियर सस्पेंड
- Written By: अर्पित शुक्ला
Saket Building Collapse: साकेत में बिल्डिंग गिरने से पांच लोगों की मौत मामले में दो इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

साकेत बिल्डिंग हादसा (Image- Social Media)
Saket Building Collapse Death Toll: दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत ढहने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पांच लोगों की मौत मामले में दो इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दक्षिण जोन के उपायुक्त की तरफ से जारी एक आदेश के माध्यम से सहायक इंजीनियर (भवन), सुदेश सिंह चौहान और जूनियर इंजीनियर (भवन) को शनिवार को सईदुल अजायब इलाके में स्थित इमारत के निरीक्षण में हुई चूक के लिए निलंबित किया गया है।
इस हादसे के बाद कई एजेंसियों ने व्यापक बचाव अभियान चलाया। रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई जबकि मलबे से कई लोगों को निकालकर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इमारत गिरने की घटना के बाद कुल 11 मरीज़ों को लाया गया था। इन 11 में से, तीन लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, तीन मरीज़ भर्ती हैं। तीन को मृत अवस्था में ही लाया गया था, वहीं दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई।
मेस की टीन पर गिरा इमारत का मलबा
हादसे के चश्मदीद ने घटना के बारे में बताया कि हमारी जानकारी के मुताबिक एक शख्स मिसिंग है, जिसे अभी ट्रैक किया जा रहा है। युवक ने बताया कि एक आंटी जो मेस चलाती थी उनकी डेथ हो गई हैं वो नेपाल की रहने वाली हैं। 15-16 छात्र वहां बैठकर खाना खा रहे थे और मेस की टीन पर इमारत का मलबा गिरा और अगर टीन की जगह कोई बिल्डिंग होती तो हादसा और बड़ा हो जाता। अस हादसे में 4-5 लोगों की मौत हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
शिवराज सिंह चौहान ने 22 राज्यों के कृषि मंत्रियों की ली बैठक, 1 से 30 जून तक देशभर में चलेगा खेत बचाओ अभियान
बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालिक को अरेस्ट करने के लिए छापेमारी की जा रही है। वेस्टर्न मार्ग पर मौजूद इस इमारत में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कार्यालय था। घटना के वक्त इमारत के सबसे ऊपरी तल पर निर्माण कार्य चल रहा था।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश को 4 साल बाद मिला स्थायी DGP, राजीव कृष्ण को मिली जिम्मेदारी, जानें कौन हैं ये अधिकारी
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अनंत मित्तल ने बताया कि इमारत मलबे में तब्दील हो गई और मलबा बगल में स्थित टिन शेड की बनी कैंटीन पर गिरा, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र खाना खा रहे थे। अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं और घटना का सटीक कारण पता लगाया जा रहा है।
Saket building collapse update 5 people dead mcd suspend 2 engineer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साकेत बिल्डिंग हादसे में अब तक 5 की मौत, फरार मालिक की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी, 2 इंजीनियर सस्पेंड
May 31, 2026 | 04:54 PMIPL 2026 Final: शुभमन गिल बनाम RCB का वो ‘विलेन’, जिसने 6 बार किया है शिकार; महामुकाबले में होगी बड़ी भिड़ंत
May 31, 2026 | 04:54 PMलिपुलेख मुद्दे पर नेपाल ने चला नया दांव; बालेन शाह ब्रिटेन को बनाना चाहते हैं मध्यस्थ, जानें क्या है प्लान?
May 31, 2026 | 04:51 PMबालक का हित सर्वोपरि, 11 वर्षीय हुसैन की अभिरक्षा नाना के पास रखने का अदालत का फैसला, पिता की याचिका खारिज
May 31, 2026 | 04:45 PMवर्धा: पॉश कानून के सख्त क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को अधिकार, समिति गठन नहीं करने पर ₹50 हजार तक जुर्माना
May 31, 2026 | 04:44 PMबस रोकने के लिए चलती बस के सामने जा खड़ा हुआ युवक, अगले ही पल लगी जोरदार टक्कर; वीडियो देख सहमे लोग
May 31, 2026 | 04:42 PM‘वह जैसा है वैसा ही बना रहे…’, सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर दिल खोलकर की बात, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 04:33 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














