ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
Delhi Police Busted ISI Terror: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ISI के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में आतंकी हमले की फिराक में थे।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक एआई फोटो
Delhi Police Busted ISI Terror Network News In Hindi: देश की राजधानी में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी ने बड़े हमले को टाल दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 9 संदिग्ध एजेंटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस तुरंत कार्रवाई से न केवल दिल्ली, बल्कि मुंबई और पंजाब में भी आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
दाऊद इब्राहिम और अंडरवर्ल्ड से जुड़े तार
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़े गए इन 9 संदिग्धों के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी जुड़े हुए हैं। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए स्थानीय अपराधियों और अंडरवर्ल्ड के नेटवर्क का सहारा लिया हो। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध दिल्ली, मुंबई और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
भीड़भाड़ वाले इलाके थे निशाने पर
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन आतंकियों की साजिश बेहद गहरी और खतरनाक थी। इनके निशाने पर देश के बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रतिष्ठान थे, जिनमें पावर प्लांट और बिजली घर, न्यूक्लियर प्लांट, प्रमुख एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल शामिल थे। इनका मकसद न केवल जान-माल का नुकसान करना था, बल्कि देश की आर्थिक और ऊर्जा व्यवस्था को भी चोट पहुंचाना था।
सम्बंधित ख़बरें
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार; कई वारदातों में थे वॉन्टेड, उगलेंगे कई बड़े राज
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के पास से पुलिस ने घातक हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसमें बड़ी मात्रा में ग्रेनेड, अत्याधुनिक हथियार और विशेष रूप से पाकिस्तान से भेजा गया विस्फोटक शामिल है। सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोटक सीमा पार से तस्करी के जरिए भारत पहुंचाया गया था ताकि हमले को अंजाम दिया जा सके।
ISI की नई और खतरनाक रणनीति
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ISI अब एक नई रणनीति के तहत काम कर रही है। वह सीमा पार से अपने लड़ाके भेजने के बजाय भारत के भीतर ही मौजूद स्थानीय तत्वों को गुमराह कर अपना मोहरा बना रही है। इससे पाकिस्तान के लिए जोखिम कम हो जाता है और पकड़े जाने पर वह ‘स्थानीय असंतोष’ का बहाना बना सकता है।
यह भी पढ़ें:- Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
हालांकि, दिल्ली पुलिस की सतर्कता ने पाकिस्तान के इन नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके भविष्य के प्लान के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके।
