Delhi Building Collapse: दिल्ली के साकेत इलाके में एक पांच-मंजिला इमारत ढह गई। आशंका है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत(Image- Social Media/Screen Capture)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Saket Building Collapse: शनिवार शाम दिल्ली के साकेत इलाके में एक पांच-मंजिला इमारत ढह गई। आशंका है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। बचाव दल इस समय घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें शाम 7:45 बजे इस घटना की सूचना मिली। DFS के एक अधिकारी ने बताया, “हमने घटनास्थल पर चार दमकल गाड़ियां भेजी हैं और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है।”
रेस्क्यू ऑपरेशन में लोकल प्रशासन, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के साथ-साथ आपातकालीन मेडिकल टीम भी मौजूद है। बचावकर्ता मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। वहीं आसपास के निवासियों और दुकानों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#Saket Building Collapse: शनिवार शाम दिल्ली के साकेत इलाके में एक पांच-मंजिला इमारत ढह गई…
आशंका है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं… pic.twitter.com/obyborLnah— Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) May 30, 2026