-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Russia Ukraine Return To The Path Of Dialogue And Diplomacy Prime Minister Narendra Modi
वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर लौटें रूस-यूक्रेन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo: ANI
नयी दिल्ली. क्वाड समूह (quad group) के देशों की बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई जिसमें यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के हमले से पैदा हुई स्थिति और मानवता पर उसके प्रभावों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक बार फिर दोनों देशों को वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की आवश्यकता पर जोर दिया। डिजिटल माध्यम से हुई इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी शामिल हुए।
क्वाड चार देशों का संगठन है। इसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। ये चारों देश विश्व की बड़ी आर्थिक शक्तियां हैं। 2007 में, जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसे क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग या क्वाड का औपचारिक रूप दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘बैठक में यूक्रेन की स्थिति और इसके मानवता पर प्रभावों पर भी चर्चा की गई।”
PM emphasised need to return to a path of dialogue & diplomacy. Leaders also discussed other issues, including developments in ASEAN, Indian Ocean region&Pacific Islands. PM reiterated importance of adhering to the UN Charter, respect for sovereignty & territorial integrity: PMO — ANI (@ANI) March 3, 2022
बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने दोनों देशों से वार्ता व कूटनीति की ओर लौटने की भारत की अपील दोहराई। पीएमओ ने कहा कि चारों नेताओं ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन आसियान, हिंद महासागर क्षेत्र और प्रशांत द्वीपों की स्थिति सहित अन्य प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर करनें पर 3 साल की होगी सजा
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
कूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी देशों की क्षेत्रीय एकता व अखंडता के सम्मान पर जोर देते हुए इनके महत्व को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि क्वाड को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के अहम उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। पीएमओ के अनुसार क्वाड नेताओं ने इस साल जापान में होने वाली शिखर वार्ता में ठोस नतीजे हासिल करने के उद्देश्य के साथ सहयोग तेज करने पर सहमति जताई। (एजेंसी)
Russia ukraine return to the path of dialogue and diplomacy prime minister narendra modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Honda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMExplainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
Jul 24, 2026 | 04:44 PMअब आवारा कुत्तों के शरीर में लगेगी माइक्रोचिप, अहिल्यानगर के संगमनेर नगर परिषद में शुरू हुआ अनोखा मिशन
Jul 24, 2026 | 04:42 PMदमोह: गर्भवती महिला को समय नहीं मिली एंबुलेंस, शासन ने 108 सेवा की एजेंसी पर लगाया 2 लाख से अधिक जा जुर्माना
Jul 24, 2026 | 04:39 PMतिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ
Jul 24, 2026 | 04:36 PMपुणे के मॉडल स्कूल का निर्माण अधूरा, 1.26 करोड़ मंजूर फिर भी छात्रों की सुरक्षा पर खतरा
Jul 24, 2026 | 04:35 PMपहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
Jul 24, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














