

Dual Sport Motorcycle: भारत में हर तरह की बाइक को पसंद करने वाले लोग मिल जाते है ऐसे में एडवेंचर बाइकिंग और ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए होंडा मोटरसाइकिल ने बड़ा सरप्राइज लाया है। बता दें कि कंपनी ने अपनी दो नई मेड-इन-इंडिया ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल Honda XR 300L और Honda XR 300 Rally को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। जिसको लंबे समय से एंट्री-लेवल एडवेंचर सेगमेंट में नई बाइक का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह लॉन्च किया गया है। देखा जा रहा है कि ये दोनों बाइक्स उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं जो शहर की सड़कों के साथ-साथ ऊबड़-खाबड़ रास्तों और लंबी टूरिंग का भी भरपूर आनंद लेना चाहते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि दोनों नई बाइक्स में 293.5cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन 26.9 PS की पावर और 26.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं खास बात यह है कि इन मोटरसाइकिलों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा जिससे कंपनी उत्पादन लागत को नियंत्रित रखने में सफल रही है। यही वजह है कि ये बाइक्स शानदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतर वैल्यू भी देने का दावा करती हैं।
Honda XR 300L के बारे में बताए तो यह हल्की और बहुउद्देश्यीय ड्यूल-स्पोर्ट बाइक के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें 244mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 260mm ट्रैवल वाला शोवा सस्पेंशन और आगे 21-इंच व पीछे 18-इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। यह सेटअप खराब सड़कों और कठिन ऑफ-रोड ट्रैक पर भी बेहतर ग्रिप और नियंत्रण प्रदान करता है। ऐसे में अगर आप रोजाना बाइक चलाने के साथ वीकेंड एडवेंचर का भी शौक रखते हैं तो यह मॉडल आपके लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।
दूसरी तरफ Honda XR 300 Rally के बारे में जाने तो इसको खास तौर पर लंबी दूरी तय करने वाले राइडर्स के लिए बनाई गई है। डाकार रैली बाइक से प्रेरित इस मॉडल में बड़ी विंडस्क्रीन, आरामदायक सीट और बेहतर विंड प्रोटेक्शन मिलता है जिससे लंबे सफर में थकान कम महसूस होती है। इसके अलावा बाइक में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, Honda RoadSync स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, स्विचएबल डुअल-चैनल ABS और टॉर्क कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। ये सुविधाएं हाईवे और ऑफ-रोड दोनों परिस्थितियों में राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाती हैं।
वहीं भारतीय एडवेंचर बाइक सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे समय में होंडा की ये नई पेशकश बाजार में मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है। खासकर उन ग्राहकों के लिए जो किफायती कीमत में भरोसेमंद और दमदार एडवेंचर बाइक की तलाश कर रहे हैं।