तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली...राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ

CJP Protest: NEET पेपर लीक आंदोलन के बीच राहुल गांधी ने घायल छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, कार्रवाई और छात्रों को न्याय की मांग।
rahul gandhi on cjp
राहुल गांधी (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi on CJP Protest: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने घायल छात्रों की तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया कि एक छात्र को प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन लगी, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र हाथ में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद उस पर कार्रवाई की गई।

नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और प्रदर्शनकारी छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं। पहली, पेपर लीक के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पद से हटाया जाए। दूसरी, प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। तीसरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आई गिरावट की जिम्मेदारी उनसे अलग नहीं की जा सकती। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था की जवाबदेही तय होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने घायल छात्रों के बेहतर इलाज, उचित मुआवजे और न्याय की भी मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों को डराने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए।

CJP और सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत

इसी दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा तथा जितेंद्र सिंह के बीच दूसरे दौर की करीब 50 मिनट तक बैठक भी हुई। CJP का दावा है कि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों और कार्रवाई के मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाया है।

हालांकि, संगठन के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने निर्णय के लिए शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है। CJP ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर अंतिम फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com