- Hindi News »
- India »
- Rss On Khamenei Death Dattatreya Hosabale Statement Rss Sabha In Haryana
‘भारत की परंपरा रही है…’, खामेनेई की मौत पर आया RSS का बड़ा बयान, जानिए दत्तात्रेय होसबले ने क्या कहा?
Dattatreya Hosabale Statement: आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर हरियाणा में आयोजित प्रतिनिधि सभा में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने खामेनेई की मौत पर बड़ा बयान दिया।
- Written By: सजल रघुवंशी

RSS Event (Source- Social Media)
RSS On Khamenei Death: हरियाणा में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच आज यानी तीसरे दिन आरएसएस सरकार्यवाह ने एक बड़ी बात कही। उन्होंने खामेनेई को लेकर कहा कि भारत की परंपरा रही है कि जीवित रहते आपका विरोध हो सकता है लेकिन मरने पर कोई विरोध नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विरोध तो ठीक है लेकिन यह शांतिपूर्वक होना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से संघ कार्य का विस्तार देश भर में प्रयत्न किया गया है। अरुणाचल, अंडमान और लेह जैसे सुदूरवर्ती जगहों पर संघ की शाखाएं चलने लगी हैं। दुर्गम क्षेत्रों में भी शाखा शुरू करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि पंच परिवर्तन को देश में सुचारू रूप से लागू करने के लिए कोशिश जारी है।
संघ का आदिवासी क्षेत्रों तक हुआ विस्तार- होसबले
आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले इस वर्ष संघ की शताब्दी के अवसर पर, हमने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया था। जिसके परिणाम स्वरूप 55,683 जगहों पर 88,949 शाखाएँ हैं। जनसंख्या निश्चित रूप से इसका एक मापदंड है लेकिन 50 से ज्यादा शाखाएँ हैं तो इसे महानगर माना जाता है। यह संघ की शब्दावली है, संघ शाखाओं का विस्तार आदिवासी क्षेत्रों में भी हुआ है। यदि कहीं संघ की एक भी शाखा है और स्वयंसेवक वहां पहुंच रहे हैं तो इसका अर्थ है कि देश को एकता की भावना से देखने वाले लोगों का निर्माण हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Netanyahu की चेतावनी: ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा, पाकिस्तान के बयान पर कड़ा ऐतराज
US के आगे नहीं झुका ईरान…शांति वार्ता फेल होने पर अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार, खाड़ी में फिर मचेगी तबाही?
वार्ता इस्लामाबाद में…पर स्क्रिप्ट व्हाइट हाउस में तैयार, अमेरिका-ईरान जंग रुकवाने की होड़ पर थरूर का बयान
1000 घंटे से ज्यादा इंटरनेट बंद, इस देश में हालात इतने खराब कि लोग हो गए दुनिया से कट
#WATCH | Panipat, Haryana | RSS General Secretary Dattatreya Hosabale says, “On the occasion of the centenary of the Sangh this year, we had specifically deliberated on the programs for the centenary year… From an organisational perspective, we discussed the expansion of Sangh… pic.twitter.com/E1x8WofLz4 — ANI (@ANI) March 15, 2026
औपनिवेशिक मानसिकता खत्म करना प्राथमिकता- होसबले
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि समाज से औपनिवेशिक मानसिकता को समाप्त करना संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि समाज की सज्जन शक्तियों को एक मंच पर लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शताब्दी वर्ष के अवसर पर व्यापक गृह संपर्क अभियान भी चलाया गया है। युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि पोर्ट ब्लेयर में आयोजित कार्यक्रम में अंडमान के नौ द्वीपों से करीब 13 हजार लोग शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: ममता का नाम लिए बिना मोदी करेंगे ‘खेला’! 2021 की गलती नहीं दोहराएगी BJP, बंगाल के लिए बदला पूरा गेमप्लान
देशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बताया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अरुणाचल प्रदेश में अब तक करीब 37 हजार लोग विभिन्न आयोजनों में भाग ले चुके हैं। गुरु तेग बहादुर के स्मरण में 2134 कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें लगभग सात लाख लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि अप्रैल से जून के बीच 15 से 21 दिन के 75 विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे और संगठन विस्तार के लिए प्रांतों की जगह आगे 80 से अधिक संभाग बनाए जाएंगे।
Rss on khamenei death dattatreya hosabale statement rss sabha in haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP में कुछ बड़ा होने वाला है? CM योगी ने की ताबड़तोड़ बैठकें, दिल्ली से लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, हलचल तेज
Apr 12, 2026 | 08:45 AMSambhajinagar मराठवाड़ा में 875 करोड़ राजस्व वसूली, राजस्व संग्रह में सुधार; लक्ष्य का 79% हासिल
Apr 12, 2026 | 08:43 AMसंभाजीनगर में छात्र संख्या की जांच, अनुदान गड़बड़ी पर सरकार सख्त; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 08:32 AMवर्धा में सनसनीखेज हत्याकांड: मोबाइल छीनने पर दोस्त बना ‘जल्लाद’, पत्थर से सिर कुचलकर बोर नदी में फेंकी लाश
Apr 12, 2026 | 08:30 AMNetanyahu की चेतावनी: ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा, पाकिस्तान के बयान पर कड़ा ऐतराज
Apr 12, 2026 | 08:28 AMPune में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 39°C पार, राहत के आसार नहीं, IMD ने जारी किया गर्मी का अलर्ट
Apr 12, 2026 | 08:16 AMSambhajinagar मॉडल अपनाएं, डीजे मुक्त उत्सव पर जोर; पालक मंत्री शिरसाट की सख्त अपील
Apr 12, 2026 | 08:02 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM













