-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rk Chaudhary Cremation Statement Sparks Pollution Row
‘शव जलने से वायु प्रदूषण…अखिलेश के सांसद का हिंदू विरोधी बयान! आरके चौधरी के ‘ज्ञान’ पर मचा बवाल
- Written By: अर्पित शुक्ला
Hindu Funeral Traditions: आरके चौधरी के हिंदू अंतिम संस्कार पर प्रदूषण वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने धर्म बदलने की सलाह दी, जानें विवाद की पूरी वजह।

आरके चौधरी
UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आरके चौधरी ने प्रदूषण पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने धार्मिक भावनाओं को झकझोर कर रख दिया। उनका कहना है कि हिंदू पद्धति से शव जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है, क्योंकि इससे बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को बढ़ावा देती हैं। इस बयान ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में तूफान मचा दिया है।
आरके चौधरी का तर्क और बयान
लखनऊ के पास मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सपा सांसद आरके चौधरी ने अपने बयान में कहा, “मैं पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं। जिस तरह से इस पर काम किया जाता है, वह गलत है। भारत में पर्यावरण सुधारने के नाम पर ज्यादातर एनजीओ और सरकारी विभाग केवल पेड़ लगाने की बात करते हैं। उनका मकसद ऑक्सीजन की खपत कम करना और कार्बन उत्सर्जन रोकना है, लेकिन जमीन पर इसका उल्टा हो रहा है।”
उन्होंने शव जलाने की पद्धति पर सवाल उठाते हुए कहा, “पूरे देश में लाशें जलाई जाती हैं, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती हैं और ऑक्सीजन की खपत होती है। यह तो उल्टा हो गया।”
होलिका दहन पर भी सवाल
चौधरी ने त्योहारों को भी नहीं बख्शा और होलिका दहन पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि देशभर में पांच करोड़ जगहों पर एक साथ होलिका दहन होता है, जिससे भारी मात्रा में ऑक्सीजन की खपत होती है। उन्होंने इसके लिए भी पर्यावरणीय समाधान सुझाया और कहा कि शवों को जलाने के बजाय अन्य विकल्प जैसे दफनाना या इलेक्ट्रिक शवदाह गृह अपनाने चाहिए। उनका कहना था, “बात धर्म की नहीं है, जो गैस मनुष्य और जानवरों के लिए हानिकारक है, उसे बंद कर देना चाहिए। हमें हर हाल में ऑक्सीजन बचाना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार
चौधरी के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि सपा सांसद को हिंदू रीति-रिवाजों से इतनी दिक्कत है तो उन्हें अपना धर्म बदल लेना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा, “अगर उन्हें हिंदू पद्धतियों से इतनी समस्या है, तो वे अपना धर्म बदल लें। हम नहीं जानते कि वह हिंदू हैं या मुसलमान।”
उन्होंने शव दफनाने की प्रक्रिया को लेकर भी टिप्पणी की और कहा, “हिंदू धर्म में शव को जलाने के लिए एक ही जगह साढ़े तीन हाथ का स्थान चाहिए, जबकि दफनाने के लिए हर व्यक्ति के लिए साढ़े तीन हाथ जमीन चाहिए। दाह संस्कार में कम जगह का उपयोग होता है और भूमि का अधिग्रहण नहीं होता।” गिरिराज सिंह का तर्क था कि पर्यावरण की दृष्टि से दाह संस्कार अधिक व्यावहारिक है, क्योंकि यह भूमि का अधिक उपयोग नहीं करता।
यह भी पढ़ें- डेंजर जोन में राजधानी! दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, विजिबिलिटी गायब, तीन दिनों का अलर्ट जारी
प्रदूषण पर राजनीति या समाधान?
यह विवाद ऐसे समय में उभरा है जब दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में गंभीर वायु प्रदूषण की स्थिति बनी हुई है। ठंड के मौसम में धुंध (Smog) और प्रदूषण बढ़ने से विजिबिलिटी घट रही है और लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदूषण के मुख्य कारण वाहनों का धुआं, पराली जलाना, औद्योगिक उत्सर्जन और निर्माण कार्य हैं।
Rk chaudhary cremation statement sparks pollution row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMगाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














