- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Air Quality Index And Weather Forecast Update Aqi Pollution Level
डेंजर जोन में राजधानी! दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, विजिबिलिटी गायब, तीन दिनों का अलर्ट जारी
Delhi AQI Today: दिल्ली में घने कोहरे और प्रदूषण के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है, कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

राजधानी दिल्ली में विजिबिलिटी गायब
Delhi Air Pollution: देश के ज्यादातर उत्तरी इलाके इस वक्त घने कोहरे की चपेट में हैं, और अगर कोई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है तो वह है राजधानी दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हालात बेहद खराब हो गए हैं। आलम ये है कि घने कोहरे और बढ़ते प्रदूषण के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा और कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। इसका सीधा असर सड़क, रेल, और हवाई यातायात के साथ-साथ आम जनजीवन पर पड़ रहा है।
कोहरे का कारण और येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में 19 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, खासकर पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में दृश्यता बेहद कम थी। मौसम विभाग ने सुबह 5 बजे से 8 बजे तक अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे के साथ प्रदूषण की चादर बनी रही। मौसम विभाग ने 19 दिसंबर के साथ-साथ 21 और 22 दिसंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कोहरे की तीव्रता सुबह और देर रात ज्यादा बनी रह सकती है।
दिल्ली का सबसे ठंडा दिन
दिल्ली में 18 दिसंबर को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। 17 दिसंबर के मुकाबले अधिकतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की गिरावट आई है।
सम्बंधित ख़बरें
अगर PUC नहीं तो भूल जाओ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली सरकार का सख्त आदेश; CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी
‘मोदी और रेखा गुप्ता को योगी ने किया एक्सपोज’, यूपी CM के बयान पर मचा बवाल! संजय सिंह ने उठाए सवाल
दिल्ली में दम घुटता है! सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
दिल्ली में आपकी गाड़ी चलेगी या नहीं? GRAP-3 लागू, घर से निकलने से पहले जरूर जान लें ये नियम
प्रदूषण की स्थिति
19 दिसंबर को दिल्ली का प्रदूषण स्तर गंभीर बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी का AQI 346 दर्ज किया गया। दिल्ली के 14 इलाकों में AQI 400 से ऊपर पहुंच गया, जिससे हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। पटपड़गंज में AQI 470 रिकॉर्ड की गई। बता दें कि दिल्ली में चल रही धीमी हवा और घना कोहरा प्रदूषण को और गंभीर बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के प्रदूषण से परेशान लोग जा रहे शिमला और मनाली, होटलों में बुकिंग पर 40% तक छूट
आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक घने कोहरे की परत फैली हुई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर फिलहाल ऊंचा बना रहेगा। अगले दो से तीन दिनों तक प्रदूषण से राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 22 दिसंबर के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और उत्तर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है, और 22 दिसंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Delhi air quality index and weather forecast update aqi pollution level
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














