दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, आगे इन राज्यों में बारिश के आसार

Today Weather Update: दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बृहस्पतिवार रहा। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड और कोहरे का प्रभाव जनजीवन पर पड़ा।
Thursday was the coldest day of the season in Delhi, with rain expected in these states
दिल्ली में छाया कोहरा। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Weather News: दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों- बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग में बृहस्पतिवार को हल्का हिमपात हुआ। इससे अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हुई तो शुक्रवार से हिमपात के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार अगले 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मौसमी गतिविधियां का अनुमान है। कल से 22 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी का अलर्ट है। इधर, 21 से 21 दिसंबर को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। दिल्ली में बादल और कोहरे छाए रहेंगे।

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड और कोहरे का प्रभाव जनजीवन पर भी पड़ा। मौसम विभाग को अल सुबह तीन बजे कोहरे का यलो और पांच बजे के आसपास आरेंज अलर्ट जारी करना पड़ गया। धुंध के कारण विमान और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

हिमाचल प्रदेश में -4 डिग्री पहुंचा पारा

हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में सोलन में सात और कांगड़ा में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ऊना, मंडी, धर्मशाला में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मंडी में घना कोहरा छाया है।

राजस्थान में भीषण सर्दी

राजस्थान में सीकर जिला अंतर्गत फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर में 4.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सिरोही में 5.4 डिग्री और दौसा में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू में 5.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

गुलमर्ग और सोनमर्ग में हो सकती है बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की आशंका को देखते हुए टंगमर्ग-गुलमर्ग सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक दी गई है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे स्थलों पर बर्फबारी हो सकती है। पंजाब के कई जिलों में धुंध छाई रही। कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर तो कहीं बेहद कम रही।

आगरा-जयपुर हाईवे पर कोहरे के कारण हादसा

आगरा-जयपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। किरावली कस्बे में अभुआपुरा बिजली घर के सामने छह वाहन आपस में टकरा गए। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com