-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rakesh Tikait Called Farmers For Protest Police Tightens Security
टिकैत का किसानों से विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
- Written By: अमन उपाध्याय
गौतम बुद्ध नगर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को ‘जीरो प्वाइंट’ पर महापंचायत करने का आह्वान किया है।

राकेश टिकैत ( सोर्सः सोशल मीडिया )
नोएडाः गौतम बुद्ध नगर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को पुलिस द्वारा 160 से अधिक किसानों को गिरफ्तार किए जाने के बाद, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को ‘जीरो प्वाइंट’ पर महापंचायत करने का आह्वान किया है।
टिकैत के इस आह्वान के बाद भारी संख्या में किसान ‘जीरो प्वाइंट’ पर पहुंचने लगे हैं। पुलिस प्रशासन जगह-जगह अवरोधक लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास कर रहा है। किसानों का आरोप है कि पुलिस उन्हें गांवों से बाहर निकलने नहीं दे रही है और उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बेवजह परेशान हो रही पुलिस, धीरेंद्र शास्त्री पर्चा निकालकर बताए चोरों का नाम; राम मंदिर मामले पर टिकैत का तंज
UP में बड़े किसान आंदोलन की तैयारी…राकेश टिकैत ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, जानिए क्या हैं मांगें?
‘मस्जिद बनेगी तो फायदा BJP का’ राकेश टिकैत का विस्फोटक बयान, राहुल डिबेट पर भी कह दी चुभने वाली बात
‘DAP संकट और बिजली निजीकरण से किसान परेशान, सरकार का प्लान किसान विरोधी’, MSP पर राकेश टिकैत का बयान
पुलिस का आरोपों से इनकार
सरकार द्वारा अधिगृहित अपनी जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग, अधिगृहित जमीन के बदले 10 फीसदी भूखंड आवंटन, रोजगार, यहां के विभिन्न विश्वविद्यालय और स्कूलों में क्षेत्रीय लोगों के बच्चों को दाखिले में वरीयता, 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कल दोपहर करीब डेढ़ बजे 160 से ज्यादा किसानों को गिरफ्तार किया था। हालांकि रात में पुलिस ने महिलाओं, बुजुर्गों को रिहा कर दिया था। लेकिन अब भी 123 किसान पुलिस हिरासत में हैं।
विरोध प्रदर्शन के लिए आ रहे किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें उनके गांव से निकलने नहीं दे रही है तथा उनके ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने इस तरह के किसी भी आरोप का खंडन करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को कायम रखने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
समस्या सुलझाने के लिए समिति गठित
गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। शासन स्तर पर मंगलवार देर रात को औद्योगिक अनुभाग के सचिव अभिषेक प्रकाश ने टीम गठन का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर समिति के अध्यक्ष होंगे। विशेष सचिव पीयूष शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ), नोएडा प्राधिकरण संजय खत्री, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सौम्य श्रीवास्तव, यमुना प्राधिकरण के एसीईओ कपिल सिंह समिति के सदस्य होंगे। यह समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
महापंचायत का ऐलान
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 25 नवंबर से कई किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों ने यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो प्वाइंट’ पर महापंचायत बुलाई है। किसान भूमि मुआवजे और अपनी अन्य मांगों को लेकर सोमवार को दिल्ली कूच करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्हें नोएडा में ‘दलित प्रेरणा स्थल’ पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने वहीं धरना देना शुरू कर दिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Rakesh tikait called farmers for protest police tightens security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














