- Hindi News »
- India »
- Rajnath Expands Cds Authority Big Move In Indias Defense Structure
और ज्यादा पॉवरफुल हुए भारत के CDS, राजनाथ सिंह ने बढ़ाई शक्तियां, क्या होगा असर?
सरकार के नए फैसले के बाद अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) को तीनों सशस्त्र बलों को संयुक्त निर्देश और आदेश जारी करने का अधिकार मिल गया है, जबकि पहले नहीं था।
- Written By: अभिषेक सिंह

सीडीएस अनिल चौहान व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सरकार ने सशस्त्र बलों के बीच अधिक अंतर-संचालन और संयुक्तता लाने की दिशा में एक और कदम उठाया। इसके लिए सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के अधिकार बढ़ा दिए हैं। रक्षा मंत्रालय का यह फैसला सीडीएस को और ताकतवर बनाने वाला माना जा रहा है।
सरकार के नए फैसले के बाद अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) को तीनों सशस्त्र बलों को संयुक्त निर्देश और आदेश जारी करने का अधिकार मिल गया है। जबकि पहले नहीं था और तीनों सेनाओं के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए जाते थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी
अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस को बढ़ी हुई शक्तियां दीं। इसके बाद मंगलवार को पहला संयुक्त आदेश जारी किया गया। ‘संयुक्त निर्देशों और संयुक्त आदेशों की स्वीकृति, प्रख्यापन और क्रमांकन’ पर पहला आदेश प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, अतिरेक को खत्म करने और क्रॉस-सर्विस सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर केंद्रित है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
IAS अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों? OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस
पहले अलग-अलग जारी होते थे आदेश
अधिकारियों ने कहा कि यह पहल तीनों बलों में बेहतर पारदर्शिता, समन्वय और प्रशासनिक दक्षता की नींव रखती है। यह एकजुटता और एकीकरण के एक नए युग की शुरुआत भी है। गौरतलब है कि यह कद पहले से अलग है। पहले हर सेवा यानी सेना, वायुसेना और नौसेना के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए जाते थे।
2019 में बनाया गया सीडीएस का पद
भारत में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद 2019 में बनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य तीनों सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना और वायु सेना) के बीच समन्वय बढ़ाना, रक्षा नीतियों को एकीकृत करना और सैन्य सुधारों को लागू करना था। 1999 में भारत-पाक के बीच हुए कारगिल युद्ध के बाद कारगिल समीक्षा समिति ने इसकी सिफारिश की थी।
फॉल्कन के उड़ान भरते ही भावुक हुए शुभांशु के माता-पिता, लखनऊ हुआ खुशी से गदगद
क्या होता है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का रोल?
सीडीएस रक्षा मंत्री और सरकार के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करता है। वह रक्षा मामलों में सिंगल कॉन्टैक्ट प्वाइंट प्रदान करता है। थिएटर कमांड की स्थापना के साथ-साथ कार्यान्वयन में सीडीएस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में सीडीएस की बेहद अहम भूमिका रही थी।
Rajnath expands cds authority big move in indias defense structure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
May 23, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMधरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PMमेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM












