-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shubhanshu Parents Started Crying As Soon As The Space Journey Began
फॉल्कन के उड़ान भरते ही भावुक हुए शुभांशु के माता-पिता, लखनऊ हुआ खुशी से गदगद
- Written By: Saurabh Pal
लखनऊ के रहने वाले शुभाशुं शुक्ला ने आज पूरे देश को गौरांवित किया है। वहीं फॉल्कन-9 ने जब उड़ान भरी तो लखनऊ में बेटे की उड़ान देख रहे शुभांशु के माता पिता की आंखें छलक पड़ीं।

शुभांशु शुक्ला के माता-पिता (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में जन्मे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (केएससी) से स्पेसएक्स फाल्कन 9-रॉकेट से अंतरिक्ष के लिए रवाना होते ही नवाबों के शहर के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। रॉकेट जैसे ही फ्लोरिडा के आसमान में पहुंचा, लखनऊ के कानपुर रोड स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल के वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर ऑडिटोरियम में इस पल का सजीव प्रसारण देख रहे शुक्ला के परिजन भावुक हो गये। हों भी क्यों ना, आखिर 1984 में राकेश शर्मा द्वारा सोयूज अंतरिक्ष यान पर सवार होकर इतिहास रचने के बाद 41 साल बाद शुभांशु शुक्ला के रूप में भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान में वापसी जो हुई है।
मेहमानों से भरा ऑडिटोरियम स्पेसएक्स फाल्कन 9-रॉकेट के रवाना होते ही शुक्ला के गौरवान्वित माता-पिता और बहनों, वरिष्ठ रक्षा कर्मी, सिटी मोंटेसरी स्कूल के शिक्षक, जिंदगी में पहली बार ऐसे नजारे को देख रहे छात्रों की भीड़ की तालियों और ‘हिप हिप हुर्रे’ के नारों से गूंज उठा। शुक्ला के भावुक माता-पिता और रिश्तेदारों की आंखों में आंसू आ गए।
शुक्ला के माता-पिता ने किया डांस
सम्बंधित ख़बरें
UP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, चंदा चोरी विवाद के बाद जगदीश आफले को बड़ी जिम्मेदारी, RSS से है गहरा नाता
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जैसे ही रॉकेट ने उड़ान भरी, शुक्ला के माता-पिता, शिक्षक और छात्र खुशी से भांगड़ा नृत्य करने लगे। शुभांशु के पिता शंभू शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा “यह न केवल हमारे लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी एक महान क्षण है। हम इस समय क्या कह सकते हैं, मेरे पास अब शब्द नहीं हैं। मेरा आशीर्वाद हमेशा मेरे बेटे के साथ है।” शुभांशु शुक्ला को उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पर बधाई देने वाले पोस्टर पूरे लखनऊ में लगे हुए हैं, वहीं सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने ‘व्योमोत्सव’ का आयोजन करके ऑडिटोरियम परिसर को एक जीवंत “मिनी स्पेस सेंटर” में बदल दिया।
शुभांशु की मां बोलीं- कुछ कहने को शब्द नहीं
शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा, “इस समय मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। मैं बहुत खुश हूं। मुझे पता है कि वह सफल होगा। हालांकि मैं एक सफल मिशन के बाद उसके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, लेकिन मुझे यह भी पता है कि धरती पर वापस लौटने के बाद भी उसे हमारे बीच आने में कुछ समय लगेगा।” साल 1985 में लखनऊ में जन्मे और सिटी मोंटेसरी स्कूल की अलीगंज शाखा में बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त करने वाले शुक्ला ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद 2006 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए। उन्हें 2019 में भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम के लिए चुना गया और बाद में एएक्स-4 के लिए पायलट के रूप में चुना गया।
शुभांशु शुक्ला ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान, Axiom-4 मिशन लॉन्च- VIDEO
‘शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा भविष्य की संभावना’
नासा के वरिष्ठ डॉक्टर पैगी व्हिटसन (मिशन कमांडर) और हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शुक्ला का 14-दिवसीय मिशन मानव शरीर क्रिया विज्ञान, पोषण और अंतरिक्ष में बीज अंकुरण सहित क्षेत्रों में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अनुसंधान में योगदान देगा। सिटी मोंटेसरी स्कूल की संस्थापक-निदेशक डॉक्टर भारती गांधी ने कहा कि कई छात्रों ने हमें गौरव दिलाया है, लेकिन शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा हमेशा हर भारतीय बच्चे के लिए संभावना की किरण के रूप में चमकती रहेगी।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Shubhanshu parents started crying as soon as the space journey began
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMमौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jul 29, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














