-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Umar Khalid Father Syed Qasim Rasool Kanhaiya Kumar Political Compulsion Jnu Row
उनके पैरों में बेड़ियां…उमर खालिद के JNU में साथी रहे कन्हैया पर पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
- Written By: सौरभ शर्मा
Umar Khalid Father Statement: उमर खालिद के पिता सैयद कासिम रसूल इलियास ने JNU में हुई नारेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब विरोध करना एक अपराध बन गया है, जबकि बलात्कारियों को जमानत मिल रही है।

उमर खालिद के पिता ने कन्हैया कुमार का जिक्र कर बड़ा बयान दिया (फोटो मोडिफाइड विथ एआई)
Umar Khalid Father Statement on Kanhaiya Kumar: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पुराने विवाद और दोस्ती के किस्से एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार उमर खालिद के पिता सैयद कासिम रसूल इलियास ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर एक ऐसा भावनात्मक और तीखा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कन्हैया अब पूरी तरह नेता बन चुके हैं और उनके पैरों में राजनीतिक मजबूरियों की बेड़ियां पड़ चुकी हैं, जिसके चलते वह पुराने साथियों के लिए आवाज उठाने में असमर्थ हैं।
सैयद कासिम रसूल इलियास ने जेएनयू में हुई हालिया नारेबाजी और विरोध प्रदर्शनों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मौजूदा सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने समाज में बदल रहे चलन पर चिंता जताते हुए कहा कि आज के दौर में विरोध करना जैसे कोई बड़ा अपराध बन गया है। उनका कहना है कि अगर कोई छात्र अपनी आवाज उठाता है या नारे लगाता है, तो उस पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर चार्जशीट तैयार कर ली जाती है। वहीं दूसरी तरफ, बलात्कारियों और गंभीर अपराधियों को अदालत से आसानी से जमानत मिल रही है। यह दोहरा रवैया अब आम बात हो गई है।
जमानत पर सियासत का खेल
उमर खालिद के पिता ने अपने बेटे की जमानत याचिका बार-बार खारिज होने को सीधे तौर पर एक बड़ी राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि जब दिल्ली में दंगे हुए, उस वक्त उमर वहां मौजूद भी नहीं था और न ही जांच एजेंसियों के पास उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत हैं। इसके बावजूद उसे लगातार जेल में रखा जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसी एफआईआर में नामजद कुछ अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, लेकिन उमर के साथ जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है। इलियास के मुताबिक, सबूतों की कमी के बावजूद बेल न मिलना यह साबित करता है कि यह सिर्फ कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि उन्हें राजनीतिक निशाना बनाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
लखनऊ: हरबिलास बाल चिकित्सालय का स्वर्ण जयंती समारोह, बच्चों के लिए लगा ‘ऑटिज्म और हियरिंग स्क्रीनिंग’ कैंप
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
यह भी पढ़ें: ‘कितनी मस्जिदें गिराओगे?’ फैज-ए-इलाही के पास अतिक्रमण अभियान पर भड़के इमरान, सरकार की कमजोरी पर सवाल
पुराने यार की खामोशी
इस पूरे प्रकरण में सबसे ज्यादा चर्चा कन्हैया कुमार पर दिए गए उनके बयान की हो रही है। कासिम रसूल ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 2016 के जिस चर्चित मामले में कन्हैया आरोपी थे, उसी में उमर भी उनके साथ सह-आरोपी थे। दोनों जेएनयू में सहपाठी रहे हैं, लेकिन आज कन्हैया ने इस मुद्दे से पूरी तरह दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि कन्हैया अब एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ चुके हैं और अपने राजनीतिक हितों को दोस्ती से ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। पिता का कहना है कि यह अजीब लगता है, लेकिन सच यही है कि कन्हैया की राजनीतिक मजबूरियां उनके पैरों में बेड़ियां बन गई हैं और इसके बारे में अब कुछ खास नहीं किया जा सकता।
Umar khalid father syed qasim rasool kanhaiya kumar political compulsion jnu row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Jul 09, 2026 | 01:13 PMExclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
Jul 09, 2026 | 01:13 PMओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
Jul 09, 2026 | 01:11 PMकौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर आएगा भूचाल! कैबिनेट बैठक छोड़ शरद पवार से बंद कमरे में मिले एकनाथ शिंदे
Jul 09, 2026 | 01:08 PMAlliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल
Jul 09, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सख्त, सरकारी आश्वासनों पर श्वेत पत्र, मंत्रियों को चेतावनी
Jul 09, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














