- Hindi News »
- India »
- Raj Thackerays Life Was Like This From Cartoonist To Politics Know Some Interesting Things
कार्टूनिस्ट से लेकर राजनीति तक ऐसी रही राज ठाकरे की जिंदगी, जानें कुछ रोचक बातें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-Twitter-@Gosavilaks)
मुंबई: चर्चित नेता के तोर पर मशहूर और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे (Raj Thackeray) का आज जन्मदिन है, आपको बता दें कि वे आज 54 साल के हो गए हैं। जैसा कि हम सब जानते है महाराष्ट्र की राजनीति में वे गर्म मिजाज के नेता माने जाते हैं। अपनी बेबाक बातों से राज ठाकरे हमेशा चर्चा में बने रहते है। तो चलिए आज जानते है महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

बता दें कि, राज ठाकरे का जन्म बाल ठाकरे के छोटे भाई श्रीकांत ठाकरे के घर 14 जून, 1968 को हुआ था। उनका पूरा नाम स्वरराज श्रीकांत ठाकरे है, जिन्हे हम राज के नाम से जानते है। राज ठाकरे अपनी पॉलिटिकल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
18 साल बाद बरी हुए राज ठाकरे, रेलवे भर्ती आंदोलन, जानें कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?
2008 रेलवे भर्ती हिंसा मामले में ठाणे कोर्ट पहुंचे राज ठाकरे, सभी आरोपों से किया इनकार
अर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’
नसरापुर कांड पर फूटा राज ठाकरे का गुस्सा, सरकार और समाज को दिखाया आईना, बोले- आरोपी को तड़पा-तड़पा के मारो

राज ठाकरे की पूरी स्कूली शिक्षा दादरी के बालमोहन विद्यालय में हुई, जहां से हमें महाराष्ट्र के हित में अपनी बात रखने वाला नेता मिला है। ज्यादातर लोग यह जानते है कि राज ठाकरे कार्टूनिस्ट है लेकिन आपको बता दें कि इसके साथ-साथ तबला, गिटार और वायलिन भी बजा सकते हैं। बचपन में उन्होंने उन्हें इस वाद्य यंत्र को बजाने के लिए प्रशिक्षण लिया था।

आपको बता दें कि गर्मजोशी से बात करने को लेकर जाने जाने वाले राज ठाकरे को कार्टून और राजनीति के अलावा फिल्म और फोटोग्राफी में भी खास दिलचस्पी है। राज को फिल्में देखना बहुत पसंद है। उनके मराठी फिल्म उद्योग और बॉलीवुड में भी अच्छे संबंध हैं।

जहां हम उनके व्यक्तिगत जीवन की बात कर रहे है तो आपको बता दें कि राज ठाकरे ने प्रसिद्ध नाटककार मोहन वाघ की बेटी शर्मिला से शादी की हैं। बता दें कि राज और शर्मिला ठाकरे के दो बच्चे हैं। उनका नाम अमित और उर्वशी है। बता दें कि उर्वशी फैशन डिजाइनिंग में करियर बना रही हैं।

वक्त इंसान को कहां से कहां ले जाएं यह कोई नहीं बता सकता अपने तै का हाथ थामे राज ठाकरे की राजनीति की शुरुआत शिवसेना से हुई, और फिर बदलते वक्त के साथ सब कुछ बदलता गया। उन्होंने 2006 में शिवसेना छोड़ दी और 9 मार्च, 2006 को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया। जो महाराष्ट्र का एक राजनीतिक पक्ष है।

ज्ञात रहे कि साल 2008 में मराठी का मुद्दा उठाने के बाद उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। आज भी वे कहीं मुद्दे उठाते है जो महाराष्ट्र के हित में होते है। हाल ही में वो मस्जिद में होने वाली नमाज को लेकर बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर अपनी बातों से चर्चा में थे। उन्होंने लाउडस्पीकर को लेकर मुद्दा उठाया था, जिस पर आज भी लोग चर्चा कर रहे है।
(सभी तस्वीरें : राज ठाकरे, मनसे अधिकृत फेसबुक)
Raj thackerays life was like this from cartoonist to politics know some interesting things
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














