-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Raj Thackeray Setback Ahead Of Bmc Elections Andheri East Mns Workers Join Shiv Sena Shinde Group
उद्धव से गठबंधन कर बुरे फंसे राज ठाकरे! MNS में टूट के बीच शिंदे गुट हो रहा मजबूत
- Written By: आकाश मसने
Raj Thackeray News: उद्धव ठाकरे से गठबंधन के बाद मनसे को झटके लगते दिख रहे हैं। अंधेरी ईस्ट में सैकड़ों पदाधिकारी शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, जिससे मनसे की पकड़ कमजोर हुई।

उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
MNS Workers Join Shiv Sena: उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन के बाद राज ठाकरे की मनसे को लगातार झटके लग रहे हैं। अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों मनसे पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को मुंबई के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। नेता संतोष धुरी के बाद अब बड़ी संख्या में मनसे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। इस घटनाक्रम से इलाके में मनसे की संगठनात्मक ताकत पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बदला दल
बताया जा रहा है कि अंधेरी ईस्ट में सैकड़ों की संख्या में मनसे से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता औपचारिक रूप से शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए। इस राजनीतिक घटनाक्रम ने स्थानीय स्तर पर सियासी तापमान बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
वे मिमिक्री क्षेत्र में होते तो स्टैंडअप कॉमेडियन बेरोजगार हो जाते, राज ठाकरे को सीएम फडणवीस का करारा जवाब
राज ठाकरे का BJP-RSS पर बड़ा आरोप, बोले- 1400 करोड़ का हिसाब दो; गडकरी-फडणवीस पर भी साधा निशाना
रेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
मुरजी पटेल की मौजूदगी में हुआ प्रवेश
शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत अंधेरी ईस्ट के विधायक मुरजी पटेल ने किया। उन्हीं की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिवसैनिक भी मौजूद रहे। स्थानीय स्तर पर मनसे लंबे समय से अंधेरी ईस्ट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हालिया घटनाक्रम से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कई सक्रिय चेहरे अब शिंदे गुट के साथ नजर आ रहे हैं, जिससे आगामी चुनावों में मनसे की रणनीति प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- Mumbai: बेलासिस ब्रिज व बांद्रा स्काईवॉक का काम पूरा, लेकिन नहीं कट रहा फीता! जानें कब होगा उद्घाटन
पहले भी हुआ था बड़ा बदलाव
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मनसे के अंधेरी ईस्ट विधानसभा डिवीजन अध्यक्ष रोहन सावंत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों शिवसेना शिंदे गुट जॉइन किया था। तभी से यह संकेत मिलने लगे थे कि अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उनका अनुसरण कर सकते हैं।
शिंदे गुट की बढ़ती पकड़
इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि शिवसेना शिंदे गुट अंधेरी ईस्ट में अपनी राजनीतिक ताकत लगातार बढ़ा रहा है। वहीं मनसे के लिए यह आत्ममंथन का समय माना जा रहा है कि पार्टी से जुड़े नेता और कार्यकर्ता लगातार दूसरे दल का रुख क्यों कर रहे हैं।
Raj thackeray setback ahead of bmc elections andheri east mns workers join shiv sena shinde group
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














