- Hindi News »
- India »
- President Draupadi Murmu Inspects Nda Passing Out Parade
पुणे में राष्ट्रपति मुर्मू ने किया NDA पासिंग आउट परेड का निरीक्षण, महिला कैडेट के पहले बैच को सराहा, देखें वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
पुणे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बृहस्पतिवार को पुणे (Pune) के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade) का निरीक्षण किया और मार्च करने वाले दल में महिला कैडेट के पहले बैच की भागीदारी की सराहना की। मुर्मू ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए सभी महिला कैडेट को शुभकामनाएं दीं, साथ ही कहा कि आज बेटियों को अपनी पसंद का करियर चुनने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
पासिंग आउट परेड में लगभग 15 महिला कैडेट ने अपने पुरुष समकक्षों के साथ भाग लिया। इससे पहले एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि देश के प्रमुख त्रि-सेवा संस्थान एनडीए, खडकवासला में पिछले साल 19 महिला कैडेट का पहला बैच शामिल हुआ, जिनके सैन्य-सह-शैक्षणिक प्रशिक्षण का वर्तमान में दूसरा वर्ष है। इस संस्थान ने देश को बेहतरीन सैन्य अधिकारी दिए हैं ।
अधिकारी ने कहा कि दूसरे और तीसरे वर्ष के कैडेट पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेते हैं। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने बृहस्पतिवार को अपना कोर्स पूरा करने वाले सभी कैडेट को बधाई दी। उन्होंने मार्च दल में शामिल महिला कैडेट को भी बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
पुलिस सुनती तो जिंदा होता अक्षय…, पुणे जहरीली शराब कांड में फूटा पीड़ित परिवारों का गुस्सा, मिलीभगत के आरोप
इस केमिकल की मिलावट की वजह से जहरीली हुई शराब? पुणे में मृतकों के बढ़ते आंकड़ों से सकते में सरकार
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
LIVE: President Droupadi Murmu reviews the Passing Out Parade of 145th Course of National Defence Academy at Khadakwasla https://t.co/TstlwgjKXm — President of India (@rashtrapatibhvn) November 30, 2023
मुर्मू ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि 2022 से अकादमी में महिला कैडेट का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। आज पहली बार महिला कैडेट मार्चिंग दल का हिस्सा बनीं।”
उन्होंने कहा, ‘‘आज एक ऐतिहासिक दिन है और मुझे यकीन है कि महिला कैडेट एनडीए और देश का नाम नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।” मुर्मू ने मित्र देशों के विदेशी कैडेट को उनका कोर्स पूरा करने पर बधाई दी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान उपस्थित थे। (एजेंसी)
President draupadi murmu inspects nda passing out parade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














