-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi To Inaugurate Combined Commanders Conference In Kolkata Focus On Security China
कोलकाता में तीनों सेनाओं का महामंथन, कमांडर्स कांफ्रेंस का PM करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा पर पैनी नजर
- Written By: सौरभ शर्मा
Kolkata में 15 से 17 सितंबर तक चलने वाले 3 दिवसीय कमांडर्स कांफ्रेंस का आज PM उद्घाटन करेंगे। इसमें तीनों सेना प्रमुख व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह NSA डोभाल व अन्य शीर्ष अधिकारी विचार-मंथन करेंगे।

संयुक्त कमांडर सम्मेलन कोलकाता में पीएम करेंगे उद्घाटन (फोटो - सोशल मीडिया)
Narendra Modi Inaugurate Commanders’ Conference: भारत की सैन्य तैयारियों और भविष्य की रणनीतियों को नई दिशा देने के लिए आज से तीनों सेनाओं का संयुक्त कमांडर सम्मेलन कोलकाता में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तीन दिवसीय महामंथन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब पड़ोसी देशों में राजनीतिक अस्थिरता और सीमा वर्ती क्षेत्रों में लगातार गतिविधियां बढ़ी हैं। इसलिए, इस बैठक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें देश का शीर्ष सैन्य और नागरिक नेतृत्व एक साथ बैठकर भविष्य की चुनौतियों पर विचार करेगा।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन सशस्त्र बलों के लिए एक सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है, जहां रणनीतिक स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान होता है। इस साल की थीम ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन’ रखी गई है, जो सेनाओं के आधुनिकीकरण और बदलाव के संकल्प को दर्शाता है।
क्यों खास है कोलकाता में यह सम्मेलन?
दशकों बाद पहली बार संयुक्त कमांडर सम्मेलन का आयोजन कोलकाता में किया जा रहा है, जिसका अपना एक विशेष रणनीतिक महत्व है। कोलकाता सेना की पूर्वी कमान का मुख्यालय है, जिस पर चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम सेक्टरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में तख्तापलट हुआ है और बांग्लादेश में भी पिछले साल राजनीतिक उथल-पुथल देखी गई थी। इन दोनों देशों की सीमाएं पश्चिम बंगाल से लगती हैं, जिससे इस क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन अधिनियम पर आज सुप्रीम फैसला, इन तीन प्रमुख मुद्दों पर टिकी हैं सबकी निगाहें
भविष्य की सैन्य रणनीति पर होगा फोकस
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और एकीकरण पर जोर दिया जाएगा। थिएटर कमांड की स्थापना, जो तीनों सेनाओं को एक साथ मिलकर काम करने में सक्षम बनाएगी, चर्चा का एक प्रमुख केंद्र बिंदु होगी। इसके अलावा, सम्मेलन में नई तकनीकों जैसे ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर युद्ध की क्षमताओं को अपनाने पर भी विचार-विमर्श होगा। जमीनी स्तर के अनुभव को चर्चा में शामिल करने के लिए सभी रैंकों के सैनिकों और अधिकारियों के साथ विशेष वार्ता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि नीतियां और रणनीतियां जमीनी हकीकत के अनुरूप हों। यह सम्मेलन भारत की सैन्य रणनीति को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।
Pm modi to inaugurate combined commanders conference in kolkata focus on security china
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMमध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
Aug 05, 2026 | 10:18 PMबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Aug 05, 2026 | 10:15 PMबिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 10:06 PMडॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM














