- Hindi News »
- World »
- China Slams Trump Tariff Threat Emphasizes Peace Talks And Global Cooperation
ट्रंप की 100% टैरिफ धमकी पर चीन का करारा जवाब, कहा-हम नही लेते युद्धों में हिस्सा…
Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर 50-100% टैरिफ का सुझाव दिया, जिस पर चीन ने जवाब दिया कि वह युद्ध में नहीं बल्कि शांति वार्ता और बहुपक्षीय सहयोग के जरिए समाधान तलाशने का पक्षधर है।
- Written By: अक्षय साहू

डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग (फोटो- सोशल मीडिया)
US Tariffs In China: चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने नाटो देशों को चीन पर 50 से 100 फीसदी टैरिफ लगाने का सुझाव दिया था। इसके जवाब में चीन ने कहा है कि वो किसी भी युद्ध में हिस्सा नहीं लेत, वो इसकी जगह शांति वार्ता के जारिए समस्या का हल ढूढंने के पक्ष में है।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने स्लोवेनिया में कहा कि चीन युद्ध में हिस्सा नहीं लेता, बल्कि बातचीत और राजनीतिक समाधान को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में दुनिया में बहुत अराजकता और संघर्ष हैं, इसलिए देशों को मिलकर बहुपक्षवाद (सभी का सहयोग) और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों की रक्षा करनी चाहिए।
चीन और यूरोप को दुश्मन नहीं
वांग यी ने आगे कहा कि चीन और यूरोप को दुश्मन नहीं, बल्कि सहयोगी बनना चाहिए। उनका यह बयान ट्रंप की टैरिफ वाली बात के बाद आया। सदी के सबसे बड़े बदलावों के बीच सही चुनाव करना, इतिहास और लोगों के प्रति दोनों पक्षों की जिम्मेदारियों को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही मेंअपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, चीन पर इतने बड़े टैरिफ लगाने से रूस पर उसकी पकड़ कमजोर होगी और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी। ट्रंप इससे पहले भारत पर 50 फीसदी का टौरिफ लगा चुके हैं।
चीन पर लगाया साजिश रचने का आरोप
इससे पहले ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था, खासकर SCO मीटिंग और उसके बाद हुए सैन्य परेड के दौरान। जिसमें एशिया का बड़े नेताओं के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन शामिल हुए थे। हालांकि, थोड़ी देर बाद उन्होंने यह भी कहा कि उनके और शी जिनपिंग के व्यक्तिगत रिश्ते “बहुत अच्छे” हैं।
यह भी पढ़ें: अपनी ही लगाई आग में झुलसने लगे पश्चिमी देश…नेपाल वाला कांड दोहराने की तैयारी में ब्रिटेन
ट्रंप इससे पहले भी चीन और रूस पर ब्रिक्स के जरिए अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा चुके हैं। ट्रंप का मानना है कि बीजिंग और मॉस्को मिलकर वैश्विक व्यापार और वित्तीय व्यवस्था में डॉलर की पकड़ कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह रुझान जारी रहा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा, जिसे रोकने के लिए कठोर कदम जरूरी हैं।
China slams trump tariff threat emphasizes peace talks and global cooperation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म
May 05, 2026 | 10:12 AMMP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची
May 05, 2026 | 10:12 AMबंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
May 05, 2026 | 09:58 AMमिडिल ईस्ट में तनाव से सहमा Share Market, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी की भी हालत खराब
May 05, 2026 | 09:55 AMजूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
May 05, 2026 | 09:48 AMChina में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
May 05, 2026 | 09:37 AMNagpur Property Projects: रियल एस्टेट सेक्टर में सख्ती, विदर्भ के 483 हाउसिंग प्रोजेक्टस को ‘कारण बताओ’ नोटिस
May 05, 2026 | 09:33 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













