- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Targets Sharad Pawar Said Criticizes His Actions As Agriculture Minister
पीएम मोदी ने शरद पवार पर साधा निशाना, कृषि मंत्री के रूप में उनके कार्यों की आलोचना की
- Written By: साक्षी सिंह

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मालशिरस में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मालशिरस: वरिष्ठ नेता शरद पवार (Sharad Pawar) को एक भटकती आत्मा बताने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों के लिए बहुत कुछ नहीं किया। मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मालशिरस में एक रैली में कहा, जब महाराष्ट्र के बड़े नेता केंद्रीय कृषि मंत्री थे, तब किसान अपने बकाये के लिए गन्ना आयोग के चक्कर लगाते थे।
शरद पवार का नाम लिए बिना सोमवार को एक रैली में उन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा था, महाराष्ट्र में एक भटकती आत्मा है। यदि उसे सफलता हासिल नहीं होती है तो वह दूसरों के अच्छे काम को खराब करती है। महाराष्ट्र इसका शिकार रहा है। उन्होंने कहा कि यह खेल 45 साल पहले इसी नेता ने शुरू किया था। यह सिर्फ उनकी निजी महत्वाकांक्षा के लिए था और फिर महाराष्ट्र हमेशा एक अस्थिर राज्य रहा। इसी का नतीजा था कि कई मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।
मालशिरस रैली में मोदी ने मतदाताओं से कहा कि वे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के पक्ष में मतदान करके अपना वोट बर्बाद ना करें। उन्होंने कहा कि अपना वोट उन्हें देकर क्यों बर्बाद किया जाए जो लोकसभा में साधारण बहुमत के लिए जरूरी न्यूनतम सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदर्भ हो या मराठवाड़ा हो, वर्षों से यहां के लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने का पाप होता रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता! प्रफुल पटेल और तटकरे पर वडेट्टीवार का तीखा तंज, बोले- मौन रहने में ही भलाई
NCP के विलय पर शरद पवार का ‘फुल स्टॉप’, शशिकांत शिंदे ने साफ किया पार्टी का रूख, बोले- अब नहीं होगी कोई चर्चा
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल की जनता को पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी, बोले- अब हर रेपकांड की खुलेगी फाइल
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को देश ने 60 साल तक राज करने का मौका दिया और इन 60 वर्षों में दुनिया के अनेक देश पूरी तरह से बदल गए लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई। उन्होंने कहा, वर्ष 2014 में करीब 100 सिंचाई परियोजनाएं ऐसी थीं जो कई दशकों से लटकी पड़ी थीं। इसमें से 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र से थीं। सोचिए, कितना बड़ा धोखा कांग्रेस ने महाराष्ट्र को दिया है। साल 2014 में सरकार बनने के बाद मैंने पूरी शक्ति इन सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी।
कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं। हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा मिशन है। शरद पवार पर फिर से निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि 15 साल पहले एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे और तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुचाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया, अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब देश में एक मजबूत सरकार होती है, तो उसका ध्यान वर्तमान के साथ-साथ भविष्य पर भी होता है। मोदी ने कहा कि लोग उनकी सरकार के 10 साल और कांग्रेस के 60 साल के शासन के बीच अंतर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस 60 वर्षों में जो नहीं कर पाई, आपके इस सेवक ने 10 साल में करके दिखाया है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता हर चुनाव में गरीबी हटाने की बात करते रहे लेकिन कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने ने कहा कि पिछले 10 साल में उनकी सरकार 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। (एजेंसी)
Pm modi targets sharad pawar said criticizes his actions as agriculture minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMShamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PMमोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PMRR vs RCB: रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु ने 8 विकेट खोकर बनाए 201 रन
Apr 10, 2026 | 10:40 PMइंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM
बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM














