RR vs RCB: रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु ने 8 विकेट खोकर बनाए 201 रन

RR vs RCB: रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 201 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 63 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए 202 रनों की जरूरत है।
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru
रजत पाटीदार (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट मैच की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। साल्ट को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। इसके बाद पिछले दो मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल 7 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज एक रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा उठान में नाकाम रहे और वह 16 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

जितेश शर्मा ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह सिर्फ 5 रन ही बना सके। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 70 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले टिम डेविड इस मुकाबले में फ्लॉप रहे और सिर्फ 13 रन ही बना सके। रोमारियो शेफर्ड ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 11 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर बृजेश शर्मा के हाथों में कैच दे बैठे। हालांकि, रजत पाटीदार एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 40 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली।

RR vs RCB मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी पारी

रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी इस इनिंग में 4 चौके और चार छक्के लगाए। रजत ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर सिर्फ 19 गेंदों में 41 रनों की अहम साझेदारी निभाई। वहीं, वेंकटेश ने 15 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला।

RR vs RCB दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी इस मुकाबले में विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जोश हेजलवुड के साथ मैदान पर उतरी है।

राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में रियान पराग की कप्तानी में यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा के साथ खेल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com