- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Social Media Post Indian Army Day 2026 Bravery History
आर्मी डे पर पीएम मोदी ने सेना के शौर्य को किया नमन; बताया क्यों हर भारतीय को है अपने जवानों पर गर्व
Army Day 2026: सेना दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा की सराहना की। उन्होंने जवानों के त्याग को राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक बताया।
- Written By: प्रतीक पांडेय

पीएम नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
PM Modi X Post on Army Day 2026: आज 15 जनवरी को देशभर में सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस गौरवशाली अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान को खुले शब्दों में सलाम किया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दुर्गम पहाड़ों से लेकर बर्फीली चोटियों तक तैनात जवानों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सेना दिवस के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर किया। पीएम ने अपने मैसेज में इस बात पर जोर दिया कि भारतीय सेना का साहस केवल मैदानों तक सीमित न होकर दुर्गम पहाड़ों और बर्फ से ढकी चोटियों पर भी उनका पराक्रम हर देशवासी को गौरवान्वित करता है। प्रधानमंत्री ने सीमा पर डटे जवानों का दिल से अभिनंदन करते हुए उनके निस्वार्थ समर्पण को नमन किया। उनके अनुसार, भारतीय सेना का यह शौर्य ही है जो देश की सुरक्षा को अभेद्य बनाता है और हर नागरिक के मन में भरोसा पैदा करता है।
निस्वार्थ सेवा-अनुशासन की मिसाल है सेना: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने भारतीय सैनिकों को निस्वार्थ सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का सबसे बड़ा प्रतीक बताया है। पीएम ने कहा कि हमारे जवान कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अडिग रहते हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सैनिकों का अनुशासन, साहस और दृढ़ संकल्प ही वह शक्ति है जो पूरे देश में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करती है। अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री ने उन वीर जवानों को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश ऐसे वीरों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा और उन्हें सम्मान के साथ याद रखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
होली के रंग में रंगा पूरा देश, पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर केजरीवाल तक सब ने दी बधाई
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क, PM मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
वसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
दुर्गम स्थलों से लेकर बर्फीली चोटियों तक हमारी सेना का शौर्य और पराक्रम हर देशवासी को गौरवान्वित करने वाला है। सरहद की सुरक्षा में डटे जवानों का हृदय से अभिनंदन! अस्माकमिन्द्रः समृतेषु ध्वजेष्वस्माकं या इषवस्ता जयन्तु। अस्माकं वीरा उत्तरे भवन्त्वस्माँ उ देवा अवता हवेषु॥ pic.twitter.com/ixCwzPCWh9 — Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2026
क्यों मनाया जाता है सेना दिवस?
देश में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाए जाने के पीछे एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कारण है। यह दिन भारतीय सैन्य इतिहास की उस बड़ी घटना का गवाह है जब भारतीय सेना को अपना पहला भारतीय नेतृत्व मिला था। साल 1949 में इसी दिन फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पद संभाला था। उन्होंने यह जिम्मेदारी ब्रिटिश जनरल एफ. आर. आर. बुचर से ग्रहण की थी जो भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ थे। इसी ऐतिहासिक परिवर्तन और भारतीय सेना की वीरता, अनुशासन और बलिदान के सम्मान में हर साल यह दिन गौरव के साथ मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: बीएसएफ और आईटीबीपी को मिले नए मुखिया: प्रवीण कुमार संभालेंगे BSF की कमान, शत्रुजीत कपूर बने ITBP के महानिदेशक
देशभर में कार्यक्रमों की धूम और सेना की शक्ति का प्रदर्शन
सेना दिवस के अवसर पर आज देश के विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों और छावनियों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना की अजेय ताकत, अटूट अनुशासन और समृद्ध सैन्य परंपराओं का प्रदर्शन करना है। इसके साथ ही, कार्यक्रमों के माध्यम से शहीद जवानों को याद किया जाता है और युवाओं को प्रेरित करने के लिए वीरता से जुड़ी कहानियों और प्रदर्शनों को साझा किया जाता है। इन गतिविधियों के जरिए भावी पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने का प्रयास किया जाता है, ताकि देश की सीमाओं की रक्षा का संकल्प सदैव जीवित रहे।
Pm modi social media post indian army day 2026 bravery history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, गोल्ड 2000 तो सिल्वर 5500 रूपए हुआ महंगा
Mar 04, 2026 | 10:16 AMमुंबई में देर रात तक ATS की छापेमारी, ISIS के सोशल मीडिया लिंक और पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने
Mar 04, 2026 | 10:06 AMShare Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निवेशकों में युद्ध से बड़ा डर
Mar 04, 2026 | 09:57 AMईरान ने US पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, एक साथ फायर किए 500 मिसाइलें और 2000 ड्रोन, मचा हड़कंप
Mar 04, 2026 | 09:50 AMनिशानेबाज: कभी जेल तो कभी अस्पताल, यही है बड़े नेताओं का हाल
Mar 04, 2026 | 09:47 AMइजराइल-ईरान महायुद्ध: राष्ट्रपति भवन पर बमबारी और 787 की मौत, दुनिया पर तेल संकट का खतरा
Mar 04, 2026 | 09:34 AMसंपादकीय: पृथ्वी का ही खात्मा करने पर आमादा, क्या इंसानी साहस अब वहशीपन बन गया है?
Mar 04, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














