-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi New Development Silvassa Inauguration Projects Worth Rs 2580 Crore Namo Hospital Medical Collage
PM Modi: सिलवासा में विकास की नई उड़ान, पीएम मोदी ने 2,580 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
- Written By: सौरभ शर्मा
Modi: सिलवासा में पीएम मोदी ने 450 बेड वाले NAMO अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया, जिससे आदिवासी समुदाय को लाभ मिलेगा। 25,000 जन औषधि केंद्र भी खुलेंगे।

सिलवासा में पीएम नरेन्द्र मोदी (सोर्स - सोसल मीडिया)
दादर नगर हवेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलवासा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए इसे आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश नहीं हैं, बल्कि देश की शान और धरोहर हैं। तेजी से बढ़ते उद्योगों, नई बुनियादी सुविधाओं और रोजगार के अवसरों के साथ यह क्षेत्र देश के विकास मॉडल का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। पीएम मोदी ने 2,580 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएंगी।
NAMO अस्पताल से स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति
प्रधानमंत्री ने सिलवासा में NAMO अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया, जिसमें 450 बेड की क्षमता होगी। यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और विशेष रूप से आदिवासी समुदायों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में NAMO मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की गई थी और अब इस अस्पताल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही, सरकार पूरे देश में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने की योजना पर काम कर रही है, जिससे सस्ती और अच्छी गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
‘2014 का जनादेश मोदी के नाम था’, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल
Bharat Ratna 2024:पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देकर BJP ने साधे कई बड़े राजनीतिक निशाने?
बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, नए अवसरों का सृजन
पीएम मोदी ने बताया कि सरकार द्वारा ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’, ‘जल जीवन मिशन’ और ‘भारतनेट’ जैसी योजनाओं से हर नागरिक को लाभ मिल रहा है। सिलवासा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए नए स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा रहे हैं। इससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे यहां निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
सिलवासा को ‘आधुनिक शहर’ के रूप में विकसित करने की योजना
#WATCH सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव हमारे लिए केवल एक केंद्र शासित प्रदेश नहीं हैं, ये प्रदेश हमारा गर्व है, हमारी विरासत भी है इसलिए हम इस प्रदेश को एक ऐसा मॉडल स्टेट बना रहे हैं, जो अपने समग्र विकास के लिए जाना… pic.twitter.com/PvDXyqCcHn — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले तक सिलवासा को एक छोटे शहर के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब यह एक बहुसांस्कृतिक और संभावनाओं से भरा केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि यहां के औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे यह एक विकसित और आत्मनिर्भर शहर बन सके। पीएम मोदी ने नागरिकों से अपील की कि वे इन विकास परियोजनाओं का लाभ उठाएं और सिलवासा को देश के अग्रणी शहरों की श्रेणी में ले जाने में योगदान दें।
Pm modi new development silvassa inauguration projects worth rs 2580 crore namo hospital medical collage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














