-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pahalgam Terror Attack Nia Chargesheet Lists 1597 Pages Of Crucial Evidence Against Pakistan
पहलगाम आतंकी हमला: NIA चार्जशीट में पाकिस्तान के खिलाफ 1,597 पन्नों के ‘अहम सबूत’, खुलेंगे कई राज
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
NIA ने पहलगाम हमले में 1,597 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें पाकिस्तान के सीधे लिंक और आतंकवादी मंसूबों का खुलासा हुआ है। इस दस्तावेज में आतंकवादियों और हैंडलर्स के नाम भी हैं।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Pahalgam Terror Attack Charge Sheet: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के आठ महीने बाद एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। इस दस्तावेज में आतंकवादियों, हैंडलर्स और मास्टरमाइंड्स के नाम हैं, लेकिन सबसे अहम है पाकिस्तान से जुड़े सीधे सबूत, जिसे एजेंसी ने सूचीबद्ध किया है। यह चार्जशीट भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज का काम करेगी।
एनआईए अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 1,597 पन्नों की इस विस्तृत चार्जशीट में ऐसे अहम सबूत मौजूद हैं जो हमले में पाकिस्तान के शामिल होने की बात कह रहे हैं। पाकिस्तान ने अपनी भूमिका से बार-बार इनकार किया है और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने शुरू में यह कहकर हमले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की थी कि इसे जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों ने अंजाम दिया है। पाकिस्तान का मकसद कश्मीरियों के खिलाफ लोगों में गुस्सा भड़काना और जम्मू-कश्मीर को बाकी भारत से बांटना था।
टूरिज्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाना था मुख्य उद्देश्य
जांच में यह बात सामने आई कि जब पाकिस्तान ने इस आतंकी हमले की योजना बनाई थी, तो उसका इरादा स्पष्ट था। एक अधिकारी ने बताया कि न सिर्फ वहां की सरकार घरेलू समस्याओं से ध्यान भटकाना चाहती थी, बल्कि वह जम्मू-कश्मीर में फलते-फूलते पर्यटन उद्योग को भी नुकसान पहुंचाना चाहती थी। हालांकि, सरकार कुछ समय के लिए इस इंडस्ट्री को पटरी से उतारने में कामयाब रही, लेकिन आज यह फिर से पटरी पर आ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK में बगावत के बीच जैद हामिद की चेतावनी- भारतीय सेना का PoK पर कब्जा होना तय!
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
नवलपरासी में भारतीय जवानों पर नेपाल ने लगाया बांध तोड़ने का बड़ा आरोप, India-Nepal संबंधों में बढ़ा तनाव
Future Warfare Course: भविष्य के युद्धों की तैयारी तेज, 3 अगस्त से शुरू होगा त्रि-सेवा युद्ध पाठ्यक्रम
पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी मौजूद
चार्जशीट में अहम सबूतों के तौर पर कई तथ्य सूचीबद्ध किए गए हैं। ऑपरेशन महादेव वाली जगह से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए थे, जिनसे यह साबित हुआ कि वे पाकिस्तान में खरीदे गए थे। फोरेंसिक एनालिसिस से भी आतंकवादियों का संबंध पाकिस्तान से जुड़ा। इसके अलावा, मुठभेड़ के बाद एजेंसियों ने एम4 असॉल्ट राइफलें बरामद कीं, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकवादी बड़े पैमाने पर करते हैं। जांच में यह भी पता चला कि हमले में शामिल आतंकवादी फैसल वट्ट, हबीब ताहिर और हमजा अफगानी थे, और वे सभी पाकिस्तानी नागरिक थे।
मास्टरमाइंड सज्जाद जट्ट का कनेक्शन
एनआईए ने इस हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद जट्ट (Sajjad Jatt) का लिंक भी स्थापित किया है। जट्ट, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के ऑपरेशंस की देखरेख करता है। जट्ट भारतीय एजेंसियों के लिए जाना-पहचाना व्यक्ति है, जिसे वे 2000 में जम्मू और कश्मीर में रहने के समय से जानती हैं।
यह भी पढ़ें: इथियोपिया की संसद में पीएम मोदी, बोले- ‘140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश लाया हूं… ‘
पहलगाम हमले के अलावा, जट्ट ने 2024 में रियासी बस हमले की भी साजिश रची थी, जिसमें नौ तीर्थयात्री मारे गए थे। वह 2013 में भारतीय सेना पर हमले और 2023 के पूंछ भाटा धुरियां हमले में भी शामिल था। अधिकारियों का कहना है कि यह विस्तृत चार्जशीट ही पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए काफी है।
Pahalgam terror attack nia chargesheet lists 1597 pages of crucial evidence against pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
Aug 04, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













