- Hindi News »
- India »
- One Minute Silence Observed In Canadian Parliament On Nijjars Death India Strongly Criticized
कनाडा की संसद में निज्जर की मौत पर ‘एक मिनट का मौन’, भारत ने की कड़ी आलोचना
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के एक साल पूरे होने पर कनाडा के संसद में शोक रखा गया। जिसपर भारत सरकार की ओर से विरोध जताया गया है। । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम हिंसा की वकालत करने वालों क विरोध करते हैं।
- Written By: शानू शर्मा

(सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कनाडा की संसद में 18 जून को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के एक साल पूरे होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके लिए कनाडाई संसद में एक मिनट का मौन रखा गया। साथ ही कनाडाई संसद के स्पीकर ग्रेग फर्गस ने निज्जर की मौत को लेकर शोक संदेश भी पढ़ा था। अब इसे लेकर भारत की ओर से आलोचना की गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम हिंसा की वकालत करने वाले और चरमपंथ को राजनीतिक जमीन मुहैया कराने वाले किसी भी कदम का स्वाभाविक रूप से विरोध करते हैं।
बता दें कि पिछले साल 18 जून को खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की ‘संभावित’ संलिप्तता का आरोप लगाया था और उसके बाद दोनों देशों के संबंधों में गंभीर तनाव आ गया था। वहीं भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ बताते हुए खारिज कर दिया था। हालांकि इटली में जी-7 बैठक में शामिल होने के लिए दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे थें। जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मदी और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बैठक भी की थी।
कनाडाई सरकार पर आरोप
भारत लगातार कहता रहा है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा वहां से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना रोक-टोक के स्थान दे रहा है। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने पिछले हफ्ते कहा था कि कनाडा के साथ भारत का मुख्य मुद्दा ओटावा द्वारा भारत-विरोधी तत्वों को राजनीतिक जगह मुहैया कराना है। जो उग्रवाद और हिंसा की वकालत करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक Nancy Grewal की हत्या, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
Canada: टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पीएम मार्क कार्नी ने की कड़ी निंदा
कनाडा में US दूतावास पर चलीं गोलियां, टेक्सास के ‘अल्लाह’ टी-शर्ट से जुड़ा कनेक्शन; निशाने पर पश्चिमी ठिकाने
कनाडा में सरकारी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते है? ये हैं UG-PG के लिए टॉप-15 की लिस्ट
यह भी पढ़ें- सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक
कनाडा ने निज्जर की मौत पर एक्शन लेते हुए चार भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा उन लोगों को वीजा जरुर देता है जो भारत में वांटेड हैं। उन्होंने कनाडाई सरकार पर कई बार आरोप लगाया है कि कनाडा खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देता है।
(एजेंसी इंपुट के साथ)
One minute silence observed in canadian parliament on nijjars death india strongly criticized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डोंबिवली में पुजारी की शर्मनाक हरकत: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 08:57 AMमुंबई के मालाड में ‘एसिड अटैक’! महज 600 रुपये की उधारी के लिए 6 लोगों पर तेजाब फेंका, मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 08:48 AMIndore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
Apr 03, 2026 | 08:35 AMPakistan में तेल संकट ने मचाई तबाही, पेट्रोल 458 के पार तो 520 हुआ डीजल, एक महीने में दूसरी बार बड़ी बढ़ोतरी
Apr 03, 2026 | 08:33 AMनागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:28 AMपुणे में EV चार्जिंग प्रोजेक्ट फ्लॉप? करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिला अपेक्षित उपयोग
Apr 03, 2026 | 08:24 AMसोलापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विवाद, 2 गुटों में तनाव, धारा 144 लागू
Apr 03, 2026 | 08:09 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














