- Hindi News »
- India »
- Cm Kejriwal Did Not Get Relief Delhi High Court Stayed His Bail
सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक
दिल्ली की हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी गई। जिसके मुताबिक जमानत मिलने के बाद भी सीएम केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।
- Written By: शानू शर्मा

अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली की राउज़ एवन्यू कोर्ट ने उन्हें गुरुवार को जमानत दे दी थी। जिसके बाद ईडी ने इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज इस मामले पर हाई कोर्ट में सुनवाई की गई। जिसमें कोर्ट की ओर से उनकी जमानत पर रोक लगा दी गई। जिसके मुताबिक जमानत मिलने के बाद भी सीएम केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।
उच्च न्यायालय ने केजरीवाल को नोटिस जारी करके प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर जवाब मांगा है। जिसमें निचली अदालत के 20 जून के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत उन्हें जमानत दी गई थी। न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा, “यह आदेश सुनाये जाने तक, उपरोक्त आदेश के क्रियान्वयन पर रोक रहेगी।” अदालत ने कहा कि वह आदेश 2-3 दिनों के लिए सुरक्षित रख रही है, क्योंकि वह संपूर्ण रिकॉर्ड देखना चाहती है। इससे पहले दिन में पीठ ने कहा कि जब तक उच्च न्यायालय मामले की सुनवाई नहीं कर लेता, तब तक निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं होगा।
अभियोजन पक्ष के पास कोई सबूत नहीं
बता दें कि सीएम केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इससे पहले सीएम केजरीवल को चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आने की छूट दी गई थी। सीएम केजरीवाल के वकील की ओर से यह दावा किया गया है कि अभियोजन पक्ष के पास केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
145 FIR, 160 से ज्यादा गिरफ्तारी…’AAP’ प्रदेश अध्यक्ष को भी उठा ले गई पुलिस! केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
2026 खत्म होने से पहले गिर जाएगी मोदी सरकार? अरविंद केजरीवाल के दावे से सियासी हड़कंप, बोले- पाताललोक में…
5 अप्रैल तक हर हाल में जवाब दाखिल होना चाहिए, दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया को दिया समय
एएसजी ने क्या कहा
अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 10 मई को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। अब गिरफ्तार के 91 दिन बाद केजरीवाल को राउज एवेन्यू ने जमानत दे दी है। जिसके बाद कल (गुरुवार) सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने जमानत याचिका के साथ-साथ केजरीवाल के इस दावे का विरोध किया। जिसमें कहा गया कि आबकारी नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी को खुद के आरोपों को साबित करने का कोई सबूत नहीं है।
Cm kejriwal did not get relief delhi high court stayed his bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai AC Local Train का बढ़ा क्रेज: कम यात्री, लेकिन वेस्टर्न रेलवे की कमाई में इजाफा
Apr 03, 2026 | 10:10 AM“मर्यादा भूल गए ट्रंप!” पत्नी पर निजी टिप्पणी से भड़के Emmanuel Macron, दक्षिण कोरिया से दिया करारा जवाब
Apr 03, 2026 | 10:08 AMघायल कर्मचारी से महावितरण के अफसर ने मांगी 2.50 लाख की घूस, नागपुर ACB ने बिछाया गिरफ्तारी का जाल, लिपिक फरार
Apr 03, 2026 | 10:05 AMMumbai International Airport के पास इमारतों को राहत, नए सर्कुलर से रीडेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार
Apr 03, 2026 | 09:57 AMSandeep Rai Rathore बने तमिलनाडु के नए DGP, चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला
Apr 03, 2026 | 09:57 AM‘ऑटो तुन से नहीं, दिल से बनता है असली संगीत’, हरिहरन ने बदलते म्यूजिक ट्रेंड पर रखी बेबाक राय
Apr 03, 2026 | 09:47 AMPasta Recipe: घर पर तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, तुरंत नोट करें ये सीक्रेट रेसिपी
Apr 03, 2026 | 09:46 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














