Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर की शांति निकेतन कॉलोनी में एक कार ने बच्चे को कुचला। कार मालिक ने दिखाई इंसानियत, खुद ड्राइवर को लेकर पहुंचे थाने।
Indore Car Driver Crush Colony Child
इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Indore Car Driver Crush Colony Child Viral Video: बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित शांति निकेतन कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क पर खेल रहे एक छोटे बच्चे के ऊपर से एक कार गुजर गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हालांकि हादसे के बाद कार मालिक के कदम की शहरभर में सराहना हो रही है।

जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में दो बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। तभी एक कार वहां पहुंची। एक बच्चा समय रहते साइड हो गया, लेकिन दूसरा बच्चा वहीं रह गया। इसी दौरान ड्राइवर ने लापरवाही से कार चलाते हुए बच्चे को कुचल दिया। कार की गति ज्यादा नहीं थी, फिर भी वह बच्चे के ऊपर से गुजर गई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना (Indore Car Driver Crush Colony Child)

यह हादसा मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में दिखता है कि कार के दोनों पहिए बच्चे के ऊपर से गुजरते हैं। हैरानी की बात यह रही कि कार निकलने के बाद बच्चा खुद उठकर बैठ जाता है। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे को तुरंत बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया।

पुलिस की कार्रवाई

इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, कार मालिक खुद ड्राइवर और गाड़ी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने (Indore Car Driver Crush Colony Child) का मामला दर्ज किया गया है।

कार मालिक ने दिखाई जिम्मेदारी

कार मालिक संजय अग्रवाल ने हादसे के बाद जिम्मेदारी दिखाते हुए बच्चे को तुरंत अस्पताल भिजवाया और उसके इलाज का पूरा खर्च उठाया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है और उसका इलाज जारी है।

कार मालिक ने खुद ड्राइवर को लसूड़िया थाने भेजकर एफआईआर दर्ज करवाई। इस कदम की शहर में सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com