सोलापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विवाद, 2 गुटों में तनाव, धारा 144 लागू

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue: सोलापुर के अंजनगांव खेलोबा गांव में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दो गुटों के बीच झड़प के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
solapur-shivaji-statue-dispute-anjangaon-violence-section-144
छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Solapur Chhatrapati Shivaji Maharaj Dispute: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सोलापुर के अंजनगांव खेलोबा गांव में बड़ा विवाद हो गया।

रात में अचानक प्रतिमा स्थापित किए जाने से 2 गुटों के बीच तनाव पैदा हो गया जिससे गांव में सामाजिक तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पथराव से वाहनों को हुआ नुकसान

अंजनगांव खेलोबा में माढा तहसीलदार की गाड़ी पर गुस्साए लोगों ने पथराव किया जिससे वाहन को काफी नुकसान हुआ। बुधवार को प्रतिमा स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद रात में और बढ़ गया, जब भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। इसी दौरान तहसीलदार की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

लाठीचार्ज के बाद पथराव

माढा तहसील के अंजनगांव खेलोबा में प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और उसके बाद ही पथराव हुआ। प्रतिमा स्थापित होने के बाद 2 गुट आमने-सामने आ गए थे।

रात में जब पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा हटाने की कोशिश की तो कुछ युवकों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई युवक घायल हो गए। कुछ के सिर पर चोटें आई और कई लोगों के पैर में चोटों की बात सामने आई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com