- Hindi News »
- India »
- Omar Abdullah Statement Insult To Punjab Says Bjp Leader Vinit Joshi On Indus Water Treety
सिंधु जल विवाद पर उमर अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल, BJP नेता का तीखा हमला; बोले- देश को तोड़ने वाली सोच
- Written By: सौरभ शर्मा
भाजपा नेता विनीत जोशी ने उमर अब्दुल्ला के बयान को पंजाब का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि पानी रोकने का विरोध गलत है, क्योंकि पंजाब देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ है और वह जल संकट से जूझ रहा है।

भाजपा नेता विनीत जोशी ने उमर अब्दुल्ला पर निशाना (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पंजाब भाजपा के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर तीखा हमला बोला है। सिंधु जल संधि की समाप्ति के बाद केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त पानी को पंजाब और अन्य उत्तरी राज्यों की ओर मोड़ने के प्रस्ताव का उमर अब्दुल्ला द्वारा विरोध करने पर जोशी ने कहा कि यह न केवल संवेदनहीन बयान है, बल्कि पंजाब जैसे राज्य का अपमान भी है, जिसने दशकों से भारत की खाद्य सुरक्षा को बनाए रखा है।
पंजाब के लिए पानी केवल संसाधन नहीं, बल्कि अस्तित्व का सवाल है। विनीत जोशी ने कहा कि यह वही राज्य है जिसने हरित क्रांति के दौरान पूरे देश को भोजन उपलब्ध करवाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आज एफसीआई के गोदामों में जो गेहूं और चावल भरे पड़े हैं, वे पंजाब की मिट्टी, मेहनत और बलिदान का नतीजा हैं। ऐसे में पानी पर पंजाब के हक को लेकर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
पंजाब की जरूरत है पानी, कोई उपकार नहीं
विनीत जोशी ने दो टूक कहा कि पंजाब का जल अधिकार कोई कृपा नहीं बल्कि उसकी राष्ट्रीय भूमिका की एक स्वाभाविक मांग है। उन्होंने बताया कि चावल जैसी जल-गहन फसलें आज भी पंजाब के किसान उगा रहे हैं ताकि पूरे देश का पेट भरे, लेकिन इसके बदले उन्हें गिरते भूजल स्तर और जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उमर अब्दुल्ला का विरोध सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि संवेदनहीन भी है। जोशी ने यह भी कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ सहयोग करें, न कि उनके जायज हकों पर सवाल उठाएं। यदि पंजाब की पानी की मांग को नजरअंदाज किया गया, तो भाजपा प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से जन आंदोलन छेड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
‘यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र से गिर जाएगी मोदी सरकार’, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा
MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
‘राष्ट्रीय एकता के विरुद्ध है उमर अब्दुल्ला की सोच’
भाजपा नेता ने उमर अब्दुल्ला के बयान को राष्ट्रीय एकता के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे पड़ोसी राज्यों के बीच दरार डालने वाला है, जो देश के लिए चिंताजनक है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सिंधु जल संधि की समाप्ति भारत के जल हितों की रक्षा के लिए की जा रही है और इसका विरोध करके उमर पाकिस्तान की लाइन को मजबूत कर रहे हैं।
Omar abdullah statement insult to punjab says bjp leader vinit joshi on indus water treety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














