माइक हसन के बयान पर फाफ डु प्लेसिस का समर्थन, बाबर आजम को लेकर कही थी ये बड़ी बात

Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम का स्ट्राइक रेट बहुत खराब रहा है। पाकिस्तान के कोच माइक हसन ने कहा था कि उनका स्ट्राइक रेट टी20 के हिसाब से अच्छा नहीं है। डु प्लेसिस ने भी इसका समर्थन किया है।
PCB में बड़ा खुलासा: अनफिट होने पर भी वर्ल्ड कप खेले बाबर-फखर! जांच रिपोर्ट में खुली चयन की पोल
बाबर आजम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Faf Du Plessis Defends Mike Hesson's Decision: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। इस वर्ल्ड कप में बाबर आजम सभी के निशाने पर रहे हैं। टी20 क्रिकेट में ओपनर के तौर पर खेलने वाले बाबर आजम को इस वर्ल्ड कप में नंबर-4 में खेलाया जा रहा है। हालांकि, इसके बाद भी बाबर आजम के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं। बाबर आजम के प्रदर्शन को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने पाकिस्तान के कोच माइक हसन का समर्थन किया है।

साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि बाबर आजम स्ट्राइक रेट के मामले में बहुत पीछे रह गए हैं। वहीं माइक हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ दिन पहले कहा था कि  हमने टी20 विश्व कप में बाबर आजम को टॉप ऑर्डर में बैटिंग के लिए नहीं भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दाएं हाथ के इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट मॉडर्न पावरप्ले गेम की जरूरतों के हिसाब से नहीं है।

पूर्व में टी20 में पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले बाबर विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। विश्व कप में महज 22 की औसत से बाबर ने 66 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट और फॉर्म को लेकर वह आलोचना का शिकार हो रहे हैं।

बाबर को लेकर डु प्लेसिस ने क्या कहा?

डु प्लेसिस ने ईएसपीएनक्रिकइंफों से बात करते हुए कहा, "बाबर आजम को हम बहुत लंबे समय से दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक के रूप में जानते हैं। मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट का खेल इतनी तेजी से आगे बढ़ा है और स्ट्राइक रेट की ओर बढ़ा है कि वह स्ट्राइक रेट के मामले में थोड़ा पीछे रह गया है।"

डु प्लेसिस ने कहा, "बाबर का स्ट्राइक रेट 120 के करीब है, जबकि पिछले कुछ वर्षों में निश्चित रूप से पावर प्ले में खेल बहुत आगे बढ़ गया है। अब आपको पहले छह ओवरों में 160-190 या 200 के स्ट्राइक रेट से खेलना होगा।" दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने कहा कि बाबर टीम में जगह के हकदार हैं। वह स्पिन होती पिचों पर अच्छा कर सकते हैं। वह स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से बाबर को स्पिनरों के खिलाफ भी संघर्ष करते हुए देखा गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com