-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Nuclear Projects Are Secret Then How Info Gets Leaked
गुप्त होता है परमाणु मिशन, फिर भी लीक होती है इन्फॉर्मेशन, कौन करता है निगरानी?
- Written By: अभिषेक सिंह
दुनिया के बाकी देशों को कैसे पता चलता है कि कौन सा देश परमाणु बम बना रहा है या उसके पास परमाणु बम बनाने की सामग्री है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो आइए इनके जवाब विस्तार से जानते हैं।

संदर्भ चित्र (डिजाइन)
ईरान का परमाणु कार्यक्रम इजरायल के साथ युद्ध का कारण बना। इस युद्ध के चलते दोनों ही देशों में जमकर तबाही हुई। अब भले ही ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर हो चुका है, लेकिन एक सवाल जो सबके जेहन में छूट गया वो यह कि आखिर दूसरे देश के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी कैसे लीक होती है?
परमाणु हथियारों की भयावहता से हर कोई वाकिफ है। यही वजह है कि इजरायल नहीं चाहता कि ईरान के पास परमाणु बम हो। अगर ईरान एक बार परमाणु बम बनाने की क्षमता हासिल कर लेता है, तो पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में इजरायल ने फिलहाल जो दबदबा बनाकर रखा है वह लगभग खत्म हो जाएगा।
परमाणु बम बनाने पर प्रतिबंध क्यों?
अन्य प्रतिद्वंद्वी देश भी ऐसा ही चाहते हैं, कि कोई भी देश परमाणु शक्ति से संपन्न न हो पाए। इसीलिए हर एक देश के परमाणु कार्यक्रमों पर निगरानी रखी जाती है और जैसे ही पता चलता है कि अमुक देश परमाणु हथियार विकसित कर रहा है तो उसके ऊपर वैश्विक प्रतिबंध लगाकर रोक दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hormuz Strait Iran Attack: ईरान के ड्रोन हमले के बाद होर्मुज में UN ने रोका रेस्क्यू अभियान
26 जून का इतिहास: जब 50 देश एक साथ आए और बदल गई दुनिया की किस्मत! जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं
Iran Nuclear Talks: ईरान ने जेडी वेंस के दावे को नकारा, कहा- परमाणु निरीक्षण की नहीं दी कोई अनुमति
सिंधु जल संधि से POK तक… भारत के कूटनीतिक प्रहार से बैकफुट पर पाक, दुनिया के सामने खुली पोल
इन सब के बीच मन में जो सवाल उठता है कि दुनिया के बाकी देशों को कैसे पता चलता है कि कौन सा देश परमाणु बम बना रहा है या उसके पास परमाणु बम बनाने की सामग्री है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो आइए इनके जवाब विस्तार से जानते हैं।
कैसे एक्सपोज होता है परमाणु कार्यक्रम
कौन सा देश परमाणु बम बना रहा है, इसका पता लगाने के कई तरीके हैं। इसमें सबसे पहला काम खुफिया एजेंसियों का होता है। हर देश में दूसरे देशों की खुफिया एजेंसियां काम करती हैं। इनका मुख्य काम यह पता लगाना होता है कि उस देश में क्या चल रहा है? हथियारों पर क्या नया शोध कार्य हो रहा है? उस देश में कौन से गुप्त मिशन चल रहे हैं?
परमाणु बम विस्फोट (सोर्स- सोशल मीडिया)
खुफिया एजेंसियों के एजेंट इसके बारे में डेटा इकट्ठा करते हैं। इसमें अगर परमाणु हथियारों से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है तो इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा की जाती है, ताकि उस देश के परमाणु मिशन को रोका जा सके।
सैटेलाइट से रखी जाती है निगरानी
खुफिया एजेंसियों के अलावा सैटेलाइट के ज़रिए भी इस पर नज़र रखी जाती है। इसका इस्तेमाल तस्वीरें लेने और परमाणु रिएक्टरों पर नज़र रखने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमला करने के बाद, उस जगह की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें बम विस्फोट से बने गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।
IAEA भी निभाती है अहम भूमिका
इसके अलावा, इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसका काम परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। 2011 में IAEA की रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान साल 2003 में ही परमाणु बम बनाने के करीब पहुंच चुका था। इसके बाद ईरान की यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया।
ईरान का अमेरिका पर पलटवार: कतर में सैन्य अड्डे पर दागीं मिसाइलें, दोहा में धमाके
हालांकि, इन सबके बावजूद इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है कि कौन सा देश परमाणु हथियार बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उदाहरण के लिए, इज़राइल न तो कभी स्वीकार करता है कि उसके पास परमाणु बम है और न ही इससे इनकार करता है। इतने शोध के बावजूद सटीक जानकारी एकत्र नहीं की जा सकी।
Nuclear projects are secret then how info gets leaked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














