- Hindi News »
- India »
- Notice To Delhi Government On Pil Of 7 Bjp Mps Regarding Ayushman Bharat Scheme
आयुष्मान भारत योजना को लेकर 7 भाजपा सांसदों की जनहित याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस
यह जनहित याचिका भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा, रामवीर सिंह विधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज ने दायर की थी।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने भाजपा के 7 सांसदों की एक जनहित याचिका पर गुरुवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से जवाब मांगा है। भाजपा सांसदों की इस याचिका में दिल्ली सरकार को राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) लागू करने का निर्देश देने की अपील की गई है। मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने सांसदों की इस जनहित याचिका पर दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को नोटिस जारी किया है।
जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बेंच ने कहा, “नोटिस जारी किया जाए। प्रतिवादियों के वकील ने हलफनामा दायर करने के लिए समय मांगा है और उन्हें समय दिया जाता है।” इस बेंच में न्यायमूर्ति मनमीत पी.एस. अरोड़ा भी शामिल हैं।
11 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय की है। यह जनहित याचिका भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा, रामवीर सिंह विधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज ने दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने जनहित याचिका में कहा है कि राजधानी के निवासियों को मेडिकल सुविधाओं के लिए अपनी जेब से भारी खर्च करना पड़ रहा है। कई बार तो मेडिकल इमरजेंसी में यहां के लोगों को इलाज कराने के लिए उधार तक लेना पड़ जाता है और कई लोगों को अपनी संपत्तियां बेचने तक के लिए मजबूर होना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
गौतम गंभीर की बड़ी कानूनी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश- तुरंत हटाएं डीप फेक और फर्जी वीडियो
‘याचिका में कोई दम नहीं है’, लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें; याचिका हुई खारिज
गौतम गंभीर का बड़ा कदम, दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर की सख्त मांग; जानें किस बात पर भड़के कोच?
केंद्रीय मंत्री की बेटी का एपस्टीन से नाम जोड़ना पड़ेगा भारी, हाईकोर्ट ने 24 घंटे में हटाने का दिया निर्देश
देश की ताजा खबरों के क्लिक करें
योजना के लाभों से दिल्ली की जनता वंचित
याचिकाकर्ताओं ने कहा कि पूरे देश में दिल्ली ही एकमात्र केंद्र शासित प्रदेश है जहां अभी तक आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की गई है। इस कारण से यहां के लोग 5 लाख रुपये की आवश्यक स्वास्थ्य सेवा से अभी तक वंचित हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से बांसुरी स्वराज हाई कोर्ट में पेश हुईं थी। जनहित याचिका में याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा कि दिल्ली के लोगों के हित के लिए राजनीतिक विचारधाराओं के टकराव को दूर रखना चाहिए। उन्होंने कोर्ट से आयुष्मान भारत योजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए दिल्ली सरकार और उसके स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देने की मांग की
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Notice to delhi government on pil of 7 bjp mps regarding ayushman bharat scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














