योगी-शाह छोड़ो...ये नेता बनेगा नया PM? भागवत के बयान पर आए रिएक्शन ने मचाया बवाल

India New PM: चर्चा थी कि PM मोदी के रिटायर होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री शाह या फिर यूपी के CM योगी इस पद के दावेदार हो सकते हैं। लेकिन इस बीच भागवत के 'रिटायरमेंट' वाले बयान पर आई प्रतिक्रिया...
Narendra Modi, Amit Shah, Yogi Adityanath
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India New PM: देश के राजनैतिक गलियारों में लंबे समय से इस बात की चर्चा चली आ रही है कि नरेन्द्र मोदी के रिटायर होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह या फिर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पद के दावेदार हो सकते हैं। लेकिन इस बीच मोहन भागवत के 'रिटायरमेंट' वाले बयान पर आए एक रिएक्शन ने नई बहस छेड़ दी है।

कांग्रेस के एक विधायक ने नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के रिटायरमेंट वाले बयान का हवाला दिया है। कांग्रेस विधायक ने आरएसएस प्रमुख के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी इसके मुताबिक प्रधानमंत्री पद से रिटायर होते हैं, तो गडकरी को पीएम बनना चाहिए। वह इस पद के लिए सही विकल्प होंगे।

संघ प्रमुख के बयान से बवाल

आपको बता दें कि मोहन भागवत ने कहा था कि 75 साल की उम्र पूरी करने के बाद नेताओं को सत्ता से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा और कहा कि मोहन भागवत का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। गौरतलब है कि पीएम मोदी इस साल 75 साल के होने वाले हैं।

बेलूर के बयान ने मचाई हलचल

कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्ण कर्नाटक की सागर विधानसभा से विधायक हैं। बेलूर गोपालकृष्ण ने अपने बयान में कहा है कि अगर पीएम मोदी भागवत के 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट के मुताबिक पद छोड़ते हैं, तो नितिन गडकरी को अगला पीएम बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गडकरी प्रधानमंत्री पद के लिए सही विकल्प होंगे। बेलूर गोपालकृष्ण ने कहा कि गडकरी को देश के गरीबों की ज़्यादा चिंता है।

येदियुरप्पा का दिया उदाहरण

कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा को 75 साल की उम्र में इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर किया। उनकी आँखें भर आईं। अब भाजपा को आरएएस प्रमुख की इच्छा का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए भी यही फॉर्मूला अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में गरीबों की संख्या बढ़ रही है। अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। बेलूर ने कहा कि देश की संपत्ति चंद लोगों के हाथों में जा रही है। इसे देखते हुए, वह प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य हैं। भाजपा आलाकमान को इस बारे में सोचना चाहिए।

आपको बता दें कि देश के राजनैतिक गलियारों में लंबे समय से इस बात की चर्चा चली आ रही है कि नरेन्द्र मोदी के रिटायर होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह या फिर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पद के दावेदार हो सकते हैं। लेकिन कांग्रेस विधायक के बयान के बाद से यह रेस अब त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com