ध्वस्त करें..नागपुर में जलजमाव पर भड़के नितिन गडकरी, 8 दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

Nagpur News: नागपुर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद शहर में जलजमाव हो गया था। इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा की।
Nagpur News: नागपुर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद शहर में जलजमाव हो गया था। इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा की।
नितिन गडकरी ने की बैठक (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur News: नागपुर सिटी में 9 जुलाई को हुई भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन को 8 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश उन्होंने नियोजन भवन में पालक मंत्री बावनकुले की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में दिए।

गडकरी ने अधिकारियों से सवाल किया कि मानसून से पहले नालों और जल निकासी लाइनों की सफाई के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर पानी जमा हो गया था। गडकरी ने बेसा बेलतरोड़ी और मनीष नगर जैसे क्षेत्रों में हुई स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्हें बताया गया कि बेसा-बेलतरोड़ी में अवैध निर्माण के कारण भी आवासीय क्षेत्रों में पानी घुस गया था।

बेसा में अवैध निर्माण करें ध्वस्त

इस पर मंत्री ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक कृष्णा खोपड़े ने पारडी की स्थिति से अवगत कराया जबकि विधायक प्रवीण दटके ने बताया कि बारिश से मेट्रो स्टेशनों को भी नुकसान हुआ है। इन मुद्दों पर गडकरी ने अधिकारियों को प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर अध्ययन करने के निर्देश दिए।

18 मीटर तक चौड़ा होगा कामठी रोड

नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग कामठी से गुजरता है। यातायात को कम करने कामठी रोड का चौड़ाईकरण किया जाएगा। नितिन गडकरी की अध्यक्षता में सड़क को 18 मीटर तक चौड़ा करने का निर्णय लिया गया। अतिक्रमण के कारण यह राष्ट्रीय राजमार्ग केवल सात मीटर रह गया था। इससे अक्सर जाम की समस्या रहती थी। अब कामठी के विकास को गति मिली है।

रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी

  • गडकरी ने बूटीबोरी से उमरेड तक की सड़क को केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) से मंजूरी देने का निर्देश दिया।
  • कारंजा-लोहारीसावंगा-भारसिंगी-खरसोली-नरखेड़-मध्य प्रदेश सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को मंजूरी देने का भी निर्देश दिया।

कामठी मेट्रो स्टेशन और कोराडी में रोपवे का प्रस्ताव

कामठी में ड्रैगन पैलेस मेट्रो स्टेशन के निर्माण और वहां पार्किंग की सुविधा के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मेट्रो के लिए कामठी में सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। कोराडी महालक्ष्मी देवस्थान के अंतर्गत श्री महादेव टेकड़ी से हनुमान मंदिर तक रोपवे के निर्माण के लिए धन उपलब्ध कराने की मांग की गई। गडकरी ने अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक चरण सिंह ठाकुर, जिलाधिकारी डॉ. इटनकर समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com