1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी Audi की गाड़ियां, लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर

Luxury Cars Price Hike: लग्ज़री कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी हो सकती है। ऑडी इंडिया ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल, 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतें बड़ा रही है।
Audi cars will become more expensive from April 1st, great news for those dreaming of buying a luxury car.
Audi India (Source. Audi)
Updated on

Audi India Price Increase: अगर आप लग्ज़री कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी हो सकती है। Audi India ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल, 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतें लगभग 2 प्रतिशत बढ़ा देगी। इस फैसले के बाद, कंपनी की सेडान से लेकर पावरफुल SUV तक, पूरी कार रेंज और महंगी हो जाएगी। इसका मतलब है कि अगर आप भविष्य में ऑडी कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको पहले से ज़्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

आखिर क्यों बढ़ाने पड़ रहे हैं ऑडी को दाम

कंपनी के मुताबिक, कीमतें बढ़ाने का फैसला मौजूदा मार्केट के हालात को देखते हुए लिया गया है। ऑडी ने कहा कि कारें बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ रही है। इसके अलावा, फॉरेन एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव भी कंपनी की कॉस्ट पर असर डाल रहा है। ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कंपनी कस्टमर्स पर पड़ने वाले एक्स्ट्रा बोझ को कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कॉस्ट को बैलेंस करने के लिए कीमतें बढ़ाना ज़रूरी हो गया है।

इन कारों की कीमतों पर पड़ेगा सीधा असर

ऑडी की इस प्राइस हाइक का असर कंपनी की पूरी इंडियन कार रेंज पर पड़ेगा। इसमें पॉपुलर सेडान मॉडल ऑडी A4 और ऑडी A6 शामिल हैं। SUV सेगमेंट में ऑडी Q3, ऑडी Q5, ऑडी Q7 और ऑडी Q8 की एक्स-शोरूम कीमतें भी बढ़ेंगी। इतना ही नहीं, कंपनी की हाई-परफॉर्मेंस SUV ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस भी इस प्राइस हाइक से अछूती नहीं रहेगी। कहा जा रहा है कि 2026 में ऑडी की तरफ से यह पहली बड़ी प्राइस हाइक है, जिसका असर पूरे लग्जरी कार मार्केट में देखने को मिल सकता है।

लग्जरी कार बाजार में चल रहा है प्राइस हाइक का ट्रेंड

  • ऑडी अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जिसने कार की कीमतें बढ़ाई हैं। ऑटो सेक्टर में अभी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
  • इससे पहले, जनवरी 2026 में लग्ज़री कार कंपनियों BMW और मर्सिडीज़-बेंज ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाई थीं।
  • लगातार बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट और ग्लोबल मार्केट की हालत को इस ट्रेंड की मुख्य वजह माना जा रहा है। इसलिए, दूसरी ऑटो कंपनियां भी भविष्य में कीमतों में बदलाव कर सकती हैं।
Navbharat Live
navbharatlive.com