-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Bjp New President Rss Meeting In Delhi Mohan Bhagwat
महिला होगी भाजपा की नई अध्यक्ष! संघ की दिल्ली में अहम बैठक, मोहन भागवत लगाएंगे मुहर
- Written By: आकाश मसने
भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। इस दौरान अध्यक्ष को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है।

अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी व मोहन भागवत (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव संसद के मानसून सत्र से पहले होने की उम्मीद है। इससे पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। वह प्रांत प्रचारक बैठक के लिए दिल्ली आने वाले हैं। जिसमें संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले सहित देश भर के 11 क्षेत्रीय प्रमुख और 46 प्रचारक भी शामिल होंगे।
इस बैठक में हालांकि संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के साथ ही संघ के विस्तार पर चर्चा होगी। लेकिन यह माना जा रहा है कि इस दौरान भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर भी संघ प्रमुख की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही कई अन्य नेताओं के साथ वार्ता हो सकती है।
यह कहा जा रहा है कि संघ और भाजपा के बीच सहमति नहीं बनने की वजह से भाजपा का अगला अध्यक्ष चुनने में देरी हो रही है। हालांकि इस तरह की आशंका को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नकारते हुए कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
नड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
भाजपा चाहती है गतिरोध खत्म करना
सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख के दिल्ली में रहने के दौरान भाजपा शीर्ष नेतृत्व का यह प्रयास रहेगा की भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुद्दे पर उत्पन्न गतिरोध को खत्म कर लिया जाए। यह कहा जा रहा है कि संघ इस बात को लेकर नाराज है कि भाजपा ने जेपी नड्डा को बिना दोबारा अध्यक्ष चुने ही लगभग दूसरा कार्यकाल भी दे दिया, जबकि भाजपा नेतृत्व चाहता तो नए अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता था।
इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि संघ इस बार अपनी पसंद के किसी नेता को अध्यक्ष बनाना चाहता है। जिससे भविष्य में भाजपा के किसी अध्यक्ष की ओर से वह बयान ना आए जो जेपी नड्ड ने चुनाव के दौरान दिया था।
बता दें कि जेपी नड्डा ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि भाजपा को अब संघ की जरूरत नहीं है। जिसके बाद से संघ और भाजपा के बीच गतिरोध कायम हो गया था। संघ ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नहा के इस बयान को बहुत ही गंभीरता से लिया था।
कई नेता नड्डा को फिर मौका देने के पक्ष में
यह बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं का एक तबका यह चाहता है कि अगर किसी अन्य नेता का नाम भाजपा अध्यक्ष के रूप में सामने नहीं आ रहा है तो जेपी नड्डा को ही एक और कार्यकाल दिया जाए, लेकिन संघ का कहना है कि वह विना घोषणा के ही दूसरा कार्यकाल लगभग तय कर चुके हैं। वह वर्ष 2019 में भाजपा अध्यक्ष बने थे।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (सोर्स: सोशल मीडिया)
भाजपा के संविधान के अनुसार अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष होता है। लेकिन जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने के बाद किसी न किसी वजह से उनके कार्यकाल को विस्तार मिलता रहा है। यही वजह है कि वह पिछले लगभग 5 साल से अधिक समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं।
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सबसे आगे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम चल रहा है। उनके अलावा विनोद तावड़े से लेकर मनोहर लाल खट्टर, स्मृति ईरानी सहित करीब आधा दर्जन अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं।
महिला अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा
यह पहली बार है कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए तीन महिला नेताओं के नाम भी चर्चा में बने हुए हैं। अगर ऐसा होता है तो यह भाजपा में एक नया इतिहास बनने जैसा होगा जब कोई महिला भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष होगी। अगर ऐसा होता है तो यह अगले चुनाव में लोकसभा में 33% सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने से पहले भाजपा की ओर से एक और बड़ा राजनीतिक संदेश होगा।
Bjp new president rss meeting in delhi mohan bhagwat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














