-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhya Pradesh Bhavantar Yojana Mustard Tur Procurement
MP सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब सरसों खरीदी पर भी लागू होगी भावांतर योजना
- Written By: सजल रघुवंशी
Bhavantar Yojana MP: मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है। जहां राज्य में सरसों की खरीदी पर भावांतर भुगतान योजना लागू होगी।

सीएम मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान (सोर्स-IANS)
Bhavantar Payment Scheme MP: मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है। जहां राज्य में सरसों की खरीदी पर भावांतर भुगतान योजना लागू होगी, वहीं तुअर की शत-प्रतिशत खरीदी सरकारी स्तर पर होगी। यह फैसला केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली के प्रवास पर थे, इस दौरान उनकी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात हुई। सीएम मोहन यादव ने राज्य के किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिस पर केंद्र ने सकारात्मक निर्णय लिए। सीएम के आग्रह पर सरसों की खरीद से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने भावांतर भुगतान योजना के तहत एमपी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही संबंधित विभागों को भुगतान प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से राज्य के हजारों सरसों उत्पादक किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और उन्हें बाजार में कम कीमत मिलने की स्थिति में आर्थिक राहत मिल सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
मुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
देवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
तुअर की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद का फैसला
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को तुअर की 100 प्रतिशत सरकारी खरीद का स्वीकृति पत्र सौंपा। इस निर्णय के बाद तुअर उत्पादक किसानों को उनकी पूरी उपज का सरकारी उपार्जन सुनिश्चित होगा। इससे किसानों को बाजार में कीमत गिरने के जोखिम से राहत मिलेगी और उनकी आय को स्थिरता मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें: ईरानी द्वीपों पर हमला हुआ तो… फारस की खाड़ी में बहेगी खून की नदियां, तेहरान ने अमेरिका-इजरायल को दी धमकी
दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दीर्घकालिक रणनीति
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश को दलहन और तिलहन उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर दिया। इस पर केंद्र और राज्य की संयुक्त टीम ने मूंग, उड़द, चना, तिल, सरसों और ऑयल पाम जैसी फसलों के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने पर सहमति जताई। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सोयाबीन जैसी फसलों के नुकसान का सही आकलन करने के लिए सैटेलाइट डेटा के साथ क्रॉप कटिंग और रिमोट सेंसिंग तकनीक के उपयोग के निर्देश भी दिए गए।
एजेंसी इनपुट के साथ
Madhya pradesh bhavantar yojana mustard tur procurement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














