-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Geeta Basra Birthday Biography Love Story With Harbhajan Singh
Geeta Basra Birthday: फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी
- Written By: सोनाली झा
Geeta Basra Career: गीता बसरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। गीता ने दिल दिया है से बॉलीवुड में कदम रखा था। कभी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना देखने वाली गीता बाद में अभिनेत्री बनीं।

गीता बसरा (फोटो- सोशल मीडिया)
Geeta Basra And Harbhajan Singh Love Story: बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। खूबसूरती और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली गीता भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हों, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। कम समय के करियर में उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि अगर वह अभिनेत्री नहीं बनतीं तो शायद आज एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट होतीं।
गीता बसरा का जन्म 13 मार्च 1984 को यूनाइटेड किंगडम के पोर्ट्समाउथ में हुआ था। उनका पालन-पोषण भी वहीं हुआ। गीता को बचपन से ही अभिनय का शौक था। कहा जाता है कि उन्होंने महज दो साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। स्कूल के दिनों में भी वह कई नाटकों का हिस्सा रहीं और करीब चार से पांच साल तक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती रहीं।
दिल दिया है से मिला पहला बड़ा मौका
अपने सपनों को पूरा करने के लिए गीता ने बाद में मुंबई का रुख किया और यहां आकर मशहूर किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की ट्रेनिंग ली। इसी संस्थान से ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल जैसे कई बड़े सितारे भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गीता बसरा को साल 2006 में फिल्म दिल दिया है से बॉलीवुड में पहला बड़ा मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र
गीता बसरा का फिल्मी करियर
गीता बसरा ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया और अपने बोल्ड अंदाज और ग्लैमरस लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। गीता का फिल्मी करियर लगभग एक दशक तक चला। साल 2006 से 2016 के बीच उन्होंने करीब छह फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि फिल्मों में आने से पहले वह साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं और उनका सपना क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का था।
दिलचस्प है हरभजन सिंह से लव स्टोरी
गीता बसरा की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। उनकी लव स्टोरी भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हरभजन ने पहली बार गीता को फिल्म द ट्रेन के गाने ‘वो अजनबी’ में देखा था और पहली नजर में ही उन्हें पसंद कर लिया था। बताया जाता है कि युवराज सिंह की मदद से हरभजन को गीता का नंबर मिला, लेकिन शुरुआत में गीता ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। बाद में जब भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 जीता, तब गीता ने हरभजन को बधाई संदेश भेजा। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई।
हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी
करीब एक साल बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा की पहली मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद गीता बसरा और हरभजन सिंह ने साल 2015 में शादी कर ली। आज यह कपल दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहा है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार की झलकियां साझा करता रहता है।
Geeta basra birthday biography love story with harbhajan singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














