- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 13th March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 13 मार्च LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taaja Khabar Live: PM मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष के बीच ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने असम चुनाव की तैयारियों को लेकर CEC की बैठक की।
- Written By: अक्षय साहू , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Live: आज टीएमसी के नेतृत्व में विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का नोटिस लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय में सौंपा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी किए। इसके साथ ही वे असम में 48,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भी शुभारंभ किए। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
BJP के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर पुंज का निधन, माने जाते थे लालकृष्ण आडवाणी के करीबी
आज की ताजा खबर 19 अप्रैल LIVE: आज प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में रैली करेंगे
होर्मुज की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर फायरिंग: भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताई कड़ी आपत्ति
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
13 Mar 2026 09:50 PM (IST)
13 Mar 2026 09:50 PM (IST)फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद अलर्ट
फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। गृह मंत्रालय ने उन सभी वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने का फैसला किया है, जिन्हें केंद्रीय बलों की सुरक्षा दी गई है। इनमें सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी जैसे सुरक्षा बल शामिल हैं जो कई महत्वपूर्ण नेताओं और व्यक्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। यह फैसला फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद लिया गया है। NSA, गृह सचिव और आईबी डॉयरेक्टर ने आज गृहमंत्री के साथ लगभग एक घंटे की बैठक की।
13 Mar 2026 09:30 PM (IST)
13 Mar 2026 09:30 PM (IST)ईरान स्कूल हमले पर चीन का बड़ा ऐलान
ईरान के मिनाब शहर में स्थित एक गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले को लेकर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजिंग ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष बच्चियों पर हमला बेहद दुखद और अमानवीय है। साथ ही चीन ने इस हमले में अपनी बेटियों को खोने वाले परिवारों के लिए 200,000 डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।
13 Mar 2026 08:03 PM (IST)
13 Mar 2026 08:03 PM (IST)श्रीनगर में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन
श्रीनगर मे आज शिया समुदाय के सदस्यों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।
#WATCH | Srinagar, Jammu and Kashmir: Earlier today, members of the Shia community held a protest against the killing of Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei and the US-Israel war on Iran
They were later dispersed by the police. pic.twitter.com/Mhzkg8ZYjJ
— ANI (@ANI) March 13, 2026
13 Mar 2026 07:02 PM (IST)
13 Mar 2026 07:02 PM (IST)आईटीबीपी के महानिदेशक ने सेना प्रमुख से मुलाकात की
आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। उन्होंने भारत की उत्तरी सीमाओं को और मजबूत करने, परिचालन तैयारियों को बढ़ाने, सीमावर्ती समुदायों के लिए विकास पहलों और अंतर-बल समन्वय के माध्यम से उभरती सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने पर चर्चा की।
13 Mar 2026 06:13 PM (IST)
13 Mar 2026 06:13 PM (IST)पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी
गुवाहाटी में प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त देशभर के 93 करोड़ से अधिक किसानों को जारी की, जिसके तहत पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 2,000 रुपये प्राप्त होंगे।
13 Mar 2026 05:26 PM (IST)
13 Mar 2026 05:26 PM (IST)गुवाहाटी दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी, असम में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। उन्होंने असम की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का भी दौरा किया।
Guwahati, Assam: Prime Minister Narendra Modi laid the foundation stone and inaugurated multiple development projects in Guwahati, Assam, and also visited an exhibition showcasing Assam’s culture pic.twitter.com/NTlzzTpw67
— IANS (@ians_india) March 13, 2026
13 Mar 2026 04:34 PM (IST)
13 Mar 2026 04:34 PM (IST)लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, ‘संविधान सम्मेलन’ में करेंगे संबोधन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी शहर के इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित ‘संविधान सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
13 Mar 2026 04:05 PM (IST)
13 Mar 2026 04:05 PM (IST)खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर बम हमला, 6 की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। लक्की मरवत जिले के दक्षिणी इलाके में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया। इस धमाके में छह पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
13 Mar 2026 03:32 PM (IST)
13 Mar 2026 03:32 PM (IST)स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सुनवाई टली
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा दाखिल की गई अर्जी पर प्रयागराज के पॉक्सो कोर्ट में होने वाली सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। अदालत में यह मामला शुक्रवार को सुना जाना था, लेकिन अलविदा जुमा के कारण कोर्ट की कार्यवाही नहीं हो सकी, जिसके चलते सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब 17 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी।
13 Mar 2026 02:47 PM (IST)
13 Mar 2026 02:47 PM (IST)पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचे, कोकराझार का कार्यक्रम रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी पहुंच चुके हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका कोकराझार का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया है।
13 Mar 2026 02:27 PM (IST)
13 Mar 2026 02:27 PM (IST)सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ब्लड बैंकों में NAT को अनिवार्य बनाने वाली याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने ब्लड बैंकों में न्यूक्लिक एसिड टेस्ट (NAT) को अनिवार्य करने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने जनहित याचिका खारिज करते हुए कहा कि NAT टेस्टिंग को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए या नहीं. यह निर्धारित करने में विशेष चिकित्सा ज्ञान और नीतिगत विचार शामिल हैं।
13 Mar 2026 01:44 PM (IST)
13 Mar 2026 01:44 PM (IST)रमज़ान के आखिरी जुमे की नमाज के लिए वाराणसी में सुरक्षा कड़ी की गई
उत्तर प्रदेश में रमज़ान के आखिरी जुमे की नमाज से पहले वाराणसी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: रमज़ान के आखिरी जुमे की नमाज़ से पहले वाराणसी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। pic.twitter.com/6tMugxRFi1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 01:00 PM (IST)
13 Mar 2026 01:00 PM (IST)सरकार की अनदेखी से हुई सिलेंडरों की कमी: इकरा हसन
सपा सांसद इकरा हसन ने कहा, "अगर सरकार ध्यान रख रही होती तो वाणिज्यिक क्षेत्र पर इस तरह का प्रभाव नहीं पड़ता। कई राज्यों में हालात इतने खराब हैं कि सिलेंडर बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। सरकार जरूर कह रही है कि घबराने की बात नहीं है लेकिन हमारा कहना है कि जिस तरीके से सरकार ने इसे संभाला है, पता नहीं किस दवाब में हमारी विदेश नीति चल रही है? हमारे ईरान से बहुत अच्छे संबंध थे।"
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद इकरा हसन ने कहा, "अगर सरकार ध्यान रख रही होती तो वाणिज्यिक क्षेत्र पर इस तरह का प्रभाव नहीं पड़ता। कई राज्यों में हालात इतने खराब हैं कि सिलेंडर बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। सरकार जरूर कह रही है कि घबराने की बात नहीं है लेकिन हमारा कहना है कि जिस तरीके से… pic.twitter.com/1DGuLbSU41
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 12:33 PM (IST)
13 Mar 2026 12:33 PM (IST)विपक्ष के हंगामें के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
आज लोकसभा में विपक्षी सांसदों का हंगामा लगातार जारी रहा, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गई और इसे 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
13 Mar 2026 12:25 PM (IST)
13 Mar 2026 12:25 PM (IST)समस्या विकराल होती जा रहीः राजीव शुक्ला
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "लोग परेशान हैं। तमाम रेस्टोरेंट में गैस खत्म हो गई है, समस्या विकराल होती जा रही है। सिर्फ प्रचार से क्या आप (सरकार) किसी चीज को दबा सकते हो?
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "...लोग परेशान हैं। तमाम रेस्टोरेंट में गैस खत्म हो गई है, समस्या विकराल होती जा रही है...सिर्फ प्रचार से क्या आप(सरकार) किसी चीज को दबा सकते हो?..."
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ TMC के महाभियोग प्रस्ताव पर उन्होंने कहा, "चुनाव… pic.twitter.com/Dt4m6uKES9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 11:53 AM (IST)
13 Mar 2026 11:53 AM (IST)LGP सिलेंडर को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
दिल्ली में TMC और अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
13 Mar 2026 11:08 AM (IST)
13 Mar 2026 11:08 AM (IST)राहुल गांधी प्रोपेगैंडा के पेशेवर नेता: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "वे तो प्रोपेगैंडा के पेशेवर नेता हैं और उनका मुख्य उद्देश्य पिकनिक मनाना है। उन्हें न तो गरीबों की चिंता है और न ही देश की चिंता है, देश उन्हें अच्छी तरह से जानता है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "वे तो प्रोपेगैंडा के पेशेवर नेता हैं और उनका मुख्य उद्देश्य पिकनिक मनाना है...उन्हें न तो गरीबों की चिंता है और न ही देश की चिंता है, देश उन्हें अच्छी तरह से जानता… pic.twitter.com/42tPTnD717
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 10:26 AM (IST)
13 Mar 2026 10:26 AM (IST)LPG को लेकर सरकार के दावे हकीकत से कोसों दूर: सपा सांसद अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सिलेंडर महंगा हो गया है और किल्लत हो रही है, लाइनें लग रही हैं, लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं और प्रधानमंत्री का यह कहना कि इसकी कोई कमी नहीं है, यह जमीनी हकीकत से कोसों दूर है।"
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सिलेंडर महंगा हो गया है और किल्लत हो रही है, लाइनें लग रही हैं, लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं और प्रधानमंत्री का यह कहना कि इसकी कोई कमी नहीं है, यह जमीनी हकीकत से कोसों दूर है…" pic.twitter.com/r3c4j51RHX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 10:04 AM (IST)
13 Mar 2026 10:04 AM (IST)सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही LPG गैस की आपूर्ति को लेकर अफवाहें: नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण घरेलू LPG गैस की आपूर्ति बाधित होने की अफवाहें सोशल मीडिया के माध्यम से और अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि हरियाणा में घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध है। तेल कंपनियों ने हमें आश्वस्त किया है कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस की आपूर्ति निरंतर प्राप्त हो रही है। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में हमने आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की है। मैं हरियाणा की जनता से अपील करता हूं कि अफवाहों पर विश्वास ना करें। राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क है।"
#WATCH | चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण घरेलू LPG गैस की आपूर्ति बाधित होने की अफवाहें सोशल मीडिया के माध्यम से और अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं… pic.twitter.com/rsH6JOtRVW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 09:35 AM (IST)
13 Mar 2026 09:35 AM (IST)कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे युजवेंद्र चहल
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं अपने भाई की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं खूब नाचूंगा और मजे करूंगा।"
#WATCH उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे।
उन्होंने कहा, "मैं अपने भाई की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं खूब नाचूंगा और मजे करूंगा..." pic.twitter.com/g1evgMdYF0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 09:26 AM (IST)
13 Mar 2026 09:26 AM (IST)हापुड़ में एक घर से 32 सिलेंडर जब्त, 18 भरे मिले
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कल रात स्थानीय प्रशासन ने एक घर पर छापेमारी की, जिसमें 32 सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें से 18 भरे हुए थे। जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा बलियान ने बताया, "जिलाधिकारी (DM) ने हर तहसील में टीमों का गठन किया है, जो लगातार गश्त कर रही हैं और कार्रवाई की जा रही है। कल रात लगभग 9 बजे एक घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने निजी घर में 18 भरे हुए सिलेंडर और 14 खाली सिलेंडर जमा कर रखे थे। विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।"
13 Mar 2026 08:55 AM (IST)
13 Mar 2026 08:55 AM (IST)महाराष्ट्र सरकार ने तेल कंपनियों को जारी किए निर्देश
महाराष्ट्र सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे गैस बुकिंग ऐप्स और मिस्ड कॉल सेवाओं में आ रही तकनीकी समस्याओं को तत्काल हल करें। इसके अतिरिक्त, राज्य, विभाग, ज़िला और तालुका स्तरों पर शीघ्र ही कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएँगे, और शिकायतों के निवारण के लिए WhatsApp सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आने वाले धार्मिक त्योहारों और समारोहों को देखते हुए सार्वजनिक संस्थानों को LPG सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर नागरिकों में घबराहट रोकने के लिए, स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत सदस्यों की सहायता लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। LPG का परिवहन करने वाले वाहनों के साथ-साथ गैस एजेंसियों को भी आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की ज़िम्मेदारी पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है।
महाराष्ट्र सरकार ने कहा-
🟢 तेल कंपनियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे गैस बुकिंग ऐप्स और मिस्ड कॉल सेवाओं में आ रही तकनीकी समस्याओं को तत्काल हल करें। इसके अतिरिक्त, राज्य, विभाग, ज़िला और तालुका स्तरों पर शीघ्र ही कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएँगे, और शिकायतों के निवारण के लिए… pic.twitter.com/7Kq8nu28FS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 08:31 AM (IST)
13 Mar 2026 08:31 AM (IST)क्रिकेटर पृथ्वी शॉ उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुबह की भस्म आरती में शामिल हुए।
#WATCH मध्य प्रदेश: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुबह की भस्म आरती में शामिल हुए। pic.twitter.com/wDq26wTLuu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 07:55 AM (IST)
13 Mar 2026 07:55 AM (IST)हैदराबाद में एक फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
हैदराबाद के चंदनगर में बीती रात लगभग 11:30 बजे अनु फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 8 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण और नुकसान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
13 Mar 2026 07:18 AM (IST)
13 Mar 2026 07:18 AM (IST)FIR हुई तो गहराई से होगी जांच: फौजिया खान
एनसीपी (SP) की सांसद फौजिया खान ने रोहित पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रोहित पवार लगातार इस बात के लिए संघर्ष कर रहे हैं कि अजित पवार विमान हादसा मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होना जनता का अधिकार है। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती है? हर किसी के मन में शंका है, हमारे मन में भी सवाल हैं। अगर इस मामले में एफआईआर दर्ज होती है तो इसकी और गहराई से जांच हो सकेगी।
#WATCH | दिल्ली: NCP-SCP सांसद फौजिया खान ने NCP-SCP नेता रोहित पवार के बयान पर कहा, "रोहित पवार इसके लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं कि (अजीत पवार प्लेन क्रैश मामले में)FIR हो। FIR दर्ज हो ये जनता का अधिकार है। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती है? हर किसी के दिल में शंका है, हमारे भी… pic.twitter.com/a3pHSOvlaf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 06:57 AM (IST)
13 Mar 2026 06:57 AM (IST)राज्य सभा में दूसरी पार्टियों के MLA को तोड़ने की कोशिश कर रही भाजपा: कलिकेश नारायण सिंह देव
BJD विधायक कलिकेश नारायण सिंह देव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हम पहले ही देख चुके हैं कि BJP हताश है। तीसरी सीट के लिए राज्य सभा में नंबर नहीं होने के कारण, उन्होंने एक उम्मीदवार खड़ा किया और वे हताश हैं और दूसरी पार्टियों से कुछ MLA को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वोटिंग खुली है। नंबर सबके सामने हैं। BJD और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार के पास जीतने के लिए आवश्यक मतों से ज़्यादा वोट हैं। जब तक कि BJP तीसरी सीट जीतने की उम्मीद सिर्फ़ हॉर्स ट्रेडिंग से न कर ले। यह दुर्भाग्य की बात है कि यह लोकतंत्र में खुला भ्रष्टाचार है।"
#WATCH | भुवनेश्वर, ओडिशा: BJD विधायक कलिकेश नारायण सिंह देव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हम पहले ही देख चुके हैं कि BJP हताश है। तीसरी सीट के लिए राज्य सभा में नंबर नहीं होने के कारण, उन्होंने एक उम्मीदवार खड़ा किया और वे हताश हैं और दूसरी पार्टियों से कुछ MLA को तोड़ने की कोशिश… pic.twitter.com/4coyBKO0DV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
13 Mar 2026 06:31 AM (IST)
13 Mar 2026 06:31 AM (IST)पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से हुई बातचीत के बाद कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखना और ऊर्जा आपूर्ति को निर्बाध रखना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
با رئیسجمهور ایران، دکتر مسعود پزشکیان، گفتوگو کردم تا وضعیت جدی در منطقه را مورد بحث قرار دهم.
نگرانی عمیق خود را نسبت به تشدید تنشها، از دست رفتن جان غیرنظامیان و همچنین آسیب به زیرساختهای غیرنظامی ابراز کردم.
ایمنی و امنیت شهروندان هندی، همراه با ضرورت تداوم بدون مانعِ…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 12, 2026
Aaj ki taaja khabar 13th march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TCS Nashik Case Update: HR मैनेजर निदा खान का दिल्ली कनेक्शन, धमाकों के आरोपी से क्या है रिश्ता?
Apr 19, 2026 | 06:54 AMवो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
Apr 19, 2026 | 06:52 AMBJP के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर पुंज का निधन, माने जाते थे लालकृष्ण आडवाणी के करीबी
Apr 19, 2026 | 06:47 AMPune Land Scam Case: शीतल तेजवानी को हाईकोर्ट से जमानत, पुलिस की चूक पर सख्त टिप्पणी
Apr 19, 2026 | 06:47 AMMukesh Ambani Birthday Special: 68 साल के हुए मुकेश अंबानी, जानें उनके कारोबारी और सफलता की पूरी कहानी
Apr 19, 2026 | 06:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 अप्रैल LIVE: आज प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में रैली करेंगे
Apr 19, 2026 | 06:34 AMWorld Liver Day 2026: लिवर डैमेज के संकेत दिखने से पहले अपनाएं ये 4 आदतें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Apr 19, 2026 | 06:30 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM











