- Hindi News »
- India »
- Nia Arrests Two Helpers In Pahalgam Terror Attack
पहलगाम हमला: आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, NIA की बड़ी कार्रवाई
एनआईए ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े हुए हैं।
- Written By: अक्षय साहू

NIA ने आतंकियों के दो सहयोगियों को पकड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
पहलगाम: पहलगाम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने आतंकियों की पहचान उजागर की और यह भी पुष्टि की कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे तथा प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े हुए थे।
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: NIA ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में 2 लोगों परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “अब हम उनसे पता लगाएंगे कि वे (आतंकवादी) कौन थे और कहां से… pic.twitter.com/5Ro7JyWHsk — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2025
हमले से पहले ली थी शरण
एनआईए ने जांच में खुलासा किया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने हमले से पहले आतंकियों को शरण दी थी। पहलगाम हमले से पहले आतंकियों ने यहीं रहकर पर्यटन स्थल की रेकी की और इसके बाद हमले को अंजाम देते हुए लोगों से उनका धर्म पूछ-पूछकर गोलियों से उनकी जान ली थी। इसमें 26 पर्यटकों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर! जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी सफलता
किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात जैश कमांडर सैफुल्लाह घिरा, दोनों ओर से फायरिंग जारी
Ranji Trophy: ’22 गज को छोड़ो…’, फाइनल से पहले मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को दी खास सलाह
फ्रांस में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे ख्वाजा आसिफ, पत्रकार ने मांगा सबूत तो बोलती हो गई बंद- VIDEO
एनआईए ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर आतंकियों को शरण देने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारियां RC-02/2025/NIA/JMU केस के तहत हुई हैं। फिलहाल एनआईए मामले की गहराई से जांच कर रही है।
फारूक अब्दुल्ला ने जताई खुशी
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एनआईए द्वारा की गई गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक अहम कदम है। उन्होंने कहा, “अब हमें पता चल पाएगा कि वे आतंकवादी कौन थे और कहां से आए थे। अगर ये गिरफ्तारियां सही तरीके से की गई हैं, तो यह हमारे लिए एक बड़ी कामयाबी है। इससे हम उन लोगों तक पहुंच सकते हैं, जो पहलगाम हमले में शामिल थे। धीरे-धीरे सच्चाई सामने आएगी।”
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हथियारबंद आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हमला किया था। हमले के दौरान आतंकियों ने हिंदू पुरुषों की पहचान करने के बाद उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाई थी। इस जघन्य हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। भारत की इस सैन्य कार्रवाई के बाद भारत-पाक सीमा पर तनाव और अधिक बढ़ गया।
Nia arrests two helpers in pahalgam terror attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विश्वशांति बुद्ध विहार बनेगा वैश्विक संवाद का केंद्र, 70 साल बाद शहर में अंतरराष्ट्रीय धम्म सम्मेलन
Feb 22, 2026 | 02:16 PMजयपुर की गुलाबी खूबसूरती से प्रभावित हुए चीन के राजदूत शू फेइहोंग, साझा की खास तस्वीरें
Feb 22, 2026 | 02:14 PMसमृद्धि महामार्ग का होगा विस्तार! सेलडोह से चंद्रपुर तक बनेगा 204 किमी का नया एक्सप्रेसवे, जानें पूरा रूट
Feb 22, 2026 | 02:12 PMKishtwar Encounter: किश्तवाड़ में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर! जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी सफलता
Feb 22, 2026 | 02:11 PMफिल्मों की पहली पसंद बनी पश्चिम रेलवे, साल भर में कमा डाले 1.72 करोड़, वंदे भारत में भी हुई शूटिंग
Feb 22, 2026 | 02:09 PMदो तरफा जंग की तैयारी में ईरान! लेबनान में हिजबुल्लाह पर IRGC ने किया कब्जा, इजरायल पर बरसेगा कहर
Feb 22, 2026 | 02:07 PMJEE Main Result: पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों का जलवा, 300 से अधिक ने पहले ही अटैंप्ट में पास की परीक्षा
Feb 22, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













