-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- National Conference Leader Farooq Abdullah Jammu Kashmir Statehood Last Warning
‘अब चुप नहीं बैठेने वाले’, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा न मिलने पर फारूक अब्दुल्ला की केंद्र को चेतावनी
- Written By: सौरभ शर्मा
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा जल्द मिलना चाहिए, ताकि चुनी सरकार पूरी ताकत से काम करे। नहीं मिला तो नेशनल कॉन्फ्रेंस अब सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला (सौ. सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा न मिलने पर नाराजगी जताते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि यदि जल्द राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया तो पार्टी सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। फारूक ने कहा कि आठ महीने हो चुके हैं, निर्वाचित सरकार काम कर रही है लेकिन प्रशासनिक अधिकारों का अभाव विकास और उम्मीदों पर असर डाल रहा है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हमें उम्मीद है कि जल्द जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिलेगा और इसके साथ ही निर्वाचित सरकार को सभी प्रशासनिक अधिकार भी दिए जाएंगे। लोगों की उम्मीदें तभी पूरी हो सकेंगी जब सरकार पूरी शक्ति और अधिकारों के साथ काम करेगी।” उन्होंने केंद्र सरकार से यह भी पूछा कि राज्य का दर्जा बहाल करने में इतनी देरी क्यों की जा रही है।
फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी लोकतांत्रिक तरीकों से करेंगे संघर्ष
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यदि केंद्र अनावश्यक रूप से इस बहाली में देरी करता है, तो नेशनल कॉन्फ्रेंस सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी। उन्होंने दो टूक कहा, “हम अब चुप नहीं बैठेंगे। अगर हमें हमारे राजनीतिक और संवैधानिक अधिकारों से लगातार वंचित किया गया, तो हम अपने हक के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण संघर्ष को तेज करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, अमरनाथ यात्रा ने 8 दिनों में पार किया 2 लाख का आंकड़ा
फारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस मिलना चाहिए, ताकि यहां की सरकार जनता के लिए बेहतर ढंग से काम कर सके और हर स्तर पर जवाबदेही तय हो सके। फारूक ने यह भी कहा कि यह सिर्फ अधिकारों की बहाली नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के आत्मसम्मान का सवाल है।
यह भी पढ़ें: सिंधु जल विवाद पर उमर अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल, BJP नेता का तीखा हमला; बोले- देश को तोड़ने वाली सोच
ईरान-इजरायल संघर्ष का मसला बातचीत से सुलझे
फारूक अब्दुल्ला ने ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह जंग सिर्फ बर्बादी लाएगी। “मैं खुदा से दुआ करता हूं कि वह दोनों देशों को अक्ल और सब्र दे। दुनिया के बड़े देशों को चाहिए कि वे बीच में आकर बातचीत का माहौल बनाएं और युद्ध को रोके।”
National conference leader farooq abdullah jammu kashmir statehood last warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Satluj: जम्मू में दिखाई गई ‘सतलुज’, DGPC ने गुरुद्वारों में आगे भी स्क्रीनिंग कराने का किया ऐलान
Jul 11, 2026 | 03:50 PMमैं न गांधी हूं, न कोई हीरो… भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की अपील, बोले- अपनी जिंदगी के खुद बनें नायक
Jul 11, 2026 | 03:48 PMनागपुर की ‘आपली बस’ ने पार किया 700 बसों का आंकड़ा, रोज 8 हजार ट्रिप और 2 लाख यात्रियों का सफर
Jul 11, 2026 | 03:41 PMMumbai Metro Line : महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 9 जुलाई को 3.65 लाख यात्रियों ने किया सफर
Jul 11, 2026 | 03:39 PMडोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगी सुप्रिया सुले, ऑपरेशन तुतारी, राम मंदिर और खुशखबरी पर खुलकर की बात
Jul 11, 2026 | 03:39 PMसिंहस्थ परिक्रमा मार्ग: किसानों को मिलेगा दोगुना मुआवजा और 25% अतिरिक्त राशि, कलेक्टर आयुष प्रसाद का आश्वासन
Jul 11, 2026 | 03:38 PMPM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
Jul 11, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














