T20 World Cup: सुपर-8 राउंड शुरू, श्रीलंका ने जीता टॉस; इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का मिला न्योता

ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पल्लेकेले में खेले जा रहे मुकाबले में दोनों टीमें जीत से अभियान मजबूत करना चाहेंगी।
England vs Sri Lanka, Super-8
दासुन शनाका और हैरी ब्रूक (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

England vs Sri Lanka, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड शुरू हो गया है। सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब सुपर-8 का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। जिसमें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद दासुन शनाका ने कहा कि हम पिछले कुछ मौकों पर अच्छे से चेज कर रहे हैं, चेज करके खुश हैं। हमारी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है और हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

लड़के यहां खेलते हुए भी बहुत खुश हैं। चोटें बहुत नुकसानदायक रही हैं लेकिन साथ ही, रिप्लेसमेंट ने हमारे लिए बहुत अच्छा किया है। टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। चमीरा को शामिल किया गया है। जबकि कुसल परेरा की जगह कामिल मिशारा को शामिल किया गया है। आज उम्मीद है कि बारिश कोई खलल नहीं डालेगी।

इंग्लैंड के कप्तान भी चाहते थे पहले गेंदबाजी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे। यह एक नया मैच है। हमें विरोधी टीम को हराकर उन पर दबाव डालना होगा। हम उनके खिलाफ यहां एक जबरदस्त सीरीज खेली थी। इस पिच पर पहले ही तीन मैच खेलकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। इसलिए, आज की चुनौती का इंतजार है।"

पिच पर ब्रूक ने कहा, "सच कहूं तो, वे सभी यहां एक जैसे दिखते हैं। हम देखेंगे कि शुरुआत में यह कैसा खेलता है और फिर जितना हो सके संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।" उम्मीद है कि हमारे बल्लेबाज आज शानदार प्रदर्शन करेंगे।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महिश तीक्षाणा, दिलशान मदुशंका।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com