फ्रांस में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे ख्वाजा आसिफ, पत्रकार ने मांगा सबूत तो बोलती हो गई बंद- VIDEO

India-Pakistan Tensions: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया, जबकि गाजा में शांति सेना भेजने और 5 बिलियन डॉलर की मदद देने की पेशकश की।
Khawaja Asif France 24 Interview
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Khawaja Asif France 24 Interview: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में फ्रांस के एक न्यूज चैनल फ्रांस-24 को इंटरव्यू दिया। लेकिन इस दौरान उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा और उनकी बोलती बंद हो गई। आसिफ इंटरव्यू में भारत पर पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करवाने का आरोप लगाया। उनका दावा था कि भारत यह काम अफगानिस्तान की सहायता से कर रहा है और दोनों देशों के बीच एक गुप्त गठबंधन बन चुका है।  हालांकि इस दौरान इंटरव्यू के वरिष्ठ पत्रकार मार्क पेरेलमैन ने उन्हें चुनौती दी और कहा कि यह एक गंभीर आरोप है, जिसके लिए आपको ठोस प्रमाण देने होंगे। ख्वाजा आसिफ ने कोई प्रमाण देने की बजाय कहा कि वह एक क्रोनोलॉजी जोड़ रहे हैं, और पाकिस्तान में हमले करने वाली तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का गढ़ तालिबान क्षेत्र में है। हालांकि, वह इस मामले में स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत करने में विफल रहे।

प्रॉक्सी वॉर के कारण आतंकी हमले बढ़े

ख्वाजा ने पाकिस्तान और तालिबान के बीच रिश्तों के बारे में भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान और तालिबान के रिश्ते अच्छे थे, लेकिन अब तालिबान की प्रॉक्सी वॉर के कारण पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तालिबान से शांति की कोई गारंटी नहीं मिलती, तो पाकिस्तान काबुल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तुर्की, कतर और सऊदी अरब से मदद ले रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

इस इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने गाजा को लेकर भी एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति सुधरती है, तो पाकिस्तान गाजा में शांति सेना भेज सकता है और इसके लिए 5 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद भी प्रदान कर सकता है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान के किसी उच्चस्तरीय नेता ने गाजा में शांति सेना भेजने का विचार व्यक्त किया है।

गाजा पीस बोर्ड में पाकिस्तान

पाकिस्तान ने हाल ही में गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का निर्णय लिया है, जो मुख्य रूप से हमास को समाप्त करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस कदम को पाकिस्तान में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, खासकर गाजा में सैनिकों की तैनाती को लेकर पाकिस्तान में तनावपूर्ण माहौल है। इसके अलावा हमास के साथ पाकिस्तान के रिश्ते काफी संवेदनशील हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com