- Hindi News »
- India »
- New Twist In Doctor Murder Case Cbi Arrests Former Principal Sandeep Ghosh
कोलकाता मर्डर केस: डॉक्टर हत्या मामले में आया नया मोड़, CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: शुभम पाठक

सीबीआई ने आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को किया गिरफ्तार (सोर्स:-सोशल मीडिया)
कोलकाता: कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में अब एक नया मोड़ आया है। जहां सीबीआई ने कई दिनों की पूछताछ के बाद आज यानी सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया।
आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की गिरफ्तारी 15 दिनों की पूछताछ के बाद हुई है। संदीप घोष को सीजीओ कॉम्प्लेक्स से कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय ले जाया गया। घोष को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें:-आरोपियों के घर पर अब नहीं होगा सरकार का बुलडोजर एक्शन, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार
सम्बंधित ख़बरें
‘कुछ लोग आरोप लगाकर अपना करियर बनाते हैं’, SG तुषार मेहता का तंज; शराब नीति मामले में CBI को हाईकोर्ट का नोटिस
भाजपा के इस सीएम पर गिरी गाज, सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया जांच का आदेश; ₹1,270 करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला
अनिल अंबानी पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एलआईसी से 3750 करोड़ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अनिल अंबानी की मुश्किलें फिर बढ़ीं, 3750 करोड़ के LIC मामले में CBI ने दर्ज किया केस; RCom पर भी गिरी गाज
पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 15 दिनों से अधिक की पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है। संदीप घोष को सीजीओ कॉम्प्लेक्स से कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय ले जाया गया। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है। यह इकाई निजाम पैलेस के कार्यालय में स्थित है।
भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने घोष को आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है। सीबीआई की एफआईआर में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में धारा 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संदीप घोष से पूछताछ किए 15 दिन से अधिक हो चुके हैं। 9 अगस्त की सुबह उनसे पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की जांच के सिलसिले में भी पूछताछ की जा रही थी।
भ्रष्टाचार का मामला
इसके अलावा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज किया गया था। इस मामले से जुड़ी सारी सच्चाई जानने के लिए सीबीआई ने संदीप का दो बार पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया था। उनके अलावा 6 अन्य लोगों का भी टेस्ट कराया गया है।
ये भी पढ़ें:-बीजेपी सदस्यता अभियान में गरजे पीएम मोदी, कहा- बीजेपी को बनाने के लिए लोगों ने अपने जीवन खपाया
संदीप घोष से अस्पताल के बुनियादी ढांचे, शवों को सुरक्षित रखने और पोस्टमार्टम करने से जुड़े प्रोटोकॉल के बारे में पूछताछ की गई। पांच सदस्यीय टीम ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों से बात की, जिसमें फोरेंसिक विभाग के प्रमुख और वर्तमान उप प्राचार्य डॉ. सप्तर्षि चटर्जी भी शामिल थे। अस्पताल के पूर्व उप अधीक्षक अख्तर अली द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जांच शुरू की गई थी।
New twist in doctor murder case cbi arrests former principal sandeep ghosh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














