-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Nepal Embassy Delhi Tightens Security After Gen Z Movement Violence
नेपाल में भड़की हिंसा से भारत में हाई अलर्ट, दिल्ली में नेपाली एंबेसी की बढ़ाई सुरक्षा
- Written By: अक्षय साहू
Nepal Violence: नेपाल में सोशल मीडिया विरोधी 'जेन जी आंदोलन' के चलते हुई हिंसा के असर के चलते दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है; अब तक स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

सांकेतिक तस्वीर
Nepali Gen Z Protests: नेपाल में जारी ‘जेन जी आंदोलन’ के कारण हुई हिंसा और जान-माल के नुकसान का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। इसी बीच भारत सरकार ने अनहोनी की आशंकाओं से बचने के लिए दिल्ली में मंडी हाउस स्थित नेपाल दूतावास (एंबेसी) के बाहर सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला किया है।
दिल्ली पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नेपाल एंबेसी के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालांकि अब तक किसी भी प्रदर्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरत रही है।
हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों को तैनात रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। नेपाल में पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसमें अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 400 लोग घायल है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: CJP प्रदर्शन में शामिल होना अब पड़ेगा भारी? जानें फेशियल रिकग्निशन पर हाईकोर्ट में क्यों मचा बवाल
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
Nepal PM Oli’s house attacked amid the protests
Credit: Sidhant Sibal @sidhant #Nepal #GenZ #Protest #YouthActivism #NepalProtest #GenZVoices #NepalYouth #ProtestForChange #YouthEmpowerment #EqualityForAll #CivilRights #NepalDemocracy #GenZMovement #ActivismNow #VoiceOfTheFuture pic.twitter.com/RWmKh4P7GX — BHARAT NEETI (@bharatneetinews) September 9, 2025
मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत कई बड़े नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में नेपाल के राष्ट्रपति, वित्त मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का नाम शामिल है। सेना ने एक प्रेस रिलीज करते हुए जेन जी आंदोलन की घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की है। सेना के जनसंपर्क और सूचना निदेशालय, सैन्य मुख्यालय, काठमांडू की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सेना देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, भू-क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेना ने आंदोलन में शामिल युवाओं से संयम बरतने अपील की है।
यह भी पढ़ें: दुनिया नेपाल में उलझी रही, इधर इजराइल ने शुरू कर दी नई जंग, इस देश में की स्ट्राइक- VIDEO
नेपाल में क्यों हो रहे प्रदर्शन?
नेपाल सरकार 4 सितंबर को ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सऐप समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। सरकार का कहना है कि इन सोशल मीडिया कंपनियों ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय में निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण नहीं कराया। मंत्रालय ने उन्हें 28 अगस्त से सात दिनों की अवधि दी थी, लेकिन डेडलाइन के समाप्त होने के बावजूद कोई आवेदन जमा नहीं किया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
Nepal embassy delhi tightens security after gen z movement violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EXCLUSIVE: भोपाल में नहीं थम रहा देह व्यापार? होटल से फोन पर भेजी जा रहीं महिलाओं की फोटो, पुलिस पर उठे सवाल
Jul 27, 2026 | 07:39 AMरूस को NATO का करारा जवाब! रोमानिया ने F-16 से मार गिराया रूसी ड्रोन, 3 दिन में तीसरी घुसपैठ
Jul 27, 2026 | 07:37 AMCAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा; जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
Jul 27, 2026 | 07:34 AMKriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार
Jul 27, 2026 | 07:30 AMघायल आरोपी जेल पहुंचते ही हुए ठीक, जेल के बाहर से वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल
Jul 27, 2026 | 07:29 AMLord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
Jul 27, 2026 | 07:24 AMफडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
Jul 27, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














