-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Nepal Pm Election Process After Parliament And Supreme Court Dissolved
न संसद बचा न सुप्रीम कोर्ट, अब नेपाल में कैसे चुना जाएगा नया प्रधानमंत्री? जानिए पूरी प्रक्रिया
- Written By: अक्षय साहू
Nepal में प्रधानमंत्री चुने जाने की प्रक्रिया संवैधानिक है, लेकिन मौजूदा हिंसा और राजनीतिक संकट ने स्थिति को जटिल बना दिया है। नए प्रधानमंत्री का चयन दलों की सहमति और संसद में बहुमत से होगा।

हिंसा के बाद नेपाल में राजनीतिक संकट (फोटो- सोशल मीडियाः
Nepali Gen Z Protest: नेपाल में इन दिनों सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा अपने चरम पर है। राजधानी काठमांडू की सड़कों पर हजारों छात्र सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने राष्ट्र विरोधी एजेंडा चलाने के आरोप में 26 सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए ऐसा कदम उठा रही है।
नेपाल में स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत देश के राष्ट्रपति और कई बड़े मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अब नेपाल का अगला प्रधानमंत्री कैसे चुना जाएगा? नेपाल में प्रधानमंत्री चुने जाने को लेकर क्या नियम हैं और क्या हिंसा के इस माहौल में जनता किसी एक नाम पर सहमत हो पाएगी?
नेपाल में कैसे चुना जाता है प्रधानमंत्री?
नेपाल में 2015 में लागू हुए नए संविधान के मुताबिक, प्रधानमंत्री चुने जाने की प्रक्रिया बहुत हद तक भारत जैसी है। जहां जनता सीधे प्रधानमंत्री को नहीं चुनती है, बल्कि वे उन जन प्रतिनिधियों को चुनती है, जो आगे चलकर प्रधानमंत्री का चुनाव करते हैं। नेपाल की संसद में दो सदन होते हैं प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा। प्रतिनिधि सभा दो हिस्सों में बंटी होती है सदस्य प्रत्यक्ष चुनाव और सदस्य समानुपातिक प्रणाली के तहत चुने जाते हैं। वहीं, राष्ट्रीय सभा में कुल 59 सीटें होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
प्रत्यक्ष चुनाव के तहत 165 सदस्य चुनकर आते हैं, जिन्हें जनता सीधे वोट देकर चुनती है। वहीं समानुपातिक प्रणाली के जरिए 110 सदस्य चुने जाते हैं। दोनों मिलाकर प्रतिनिधि सभा में कुल 275 सदस्य होते हैं। किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनने के लिए कम-से-कम 138 सांसदों का समर्थन चाहिए होता है। लेकिन इस समय जनता पहले की सरकारों से नाराज़ है, और साथ ही वहां के राजनीतिक हालात ऐसे नहीं हैं कि प्रशासनिक प्रक्रिया के जरिए प्रधानमंत्री का चुनाव करवाया जा सके।
यह भी पढ़ें: हिंसा की आग से दहला नेपाल…जिंदा जलाई गई पूर्व पीएम की पत्नी, सड़कों पर भीड़ का तांडव
सेना संभाल सकती है कमान
नेपाल में प्रदर्शन कर रहे लोग काठमांडू के मेयर बालेन शाह को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन यह इतना आसान नहीं है, क्योंकि बालेन किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं और न ही उनके पास प्रधानमंत्री बनने के लिए ज़रूरी बहुमत है। ऐसे में नेपाल की सेना, बांग्लादेश की तरह, सत्ता की कमान अपने हाथों में लेकर किसी भी नेता को अंतरिम प्रधानमंत्री बना सकती है या फिर खुद ही शासन चला सकती है।
Nepal pm election process after parliament and supreme court dissolved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














