- Hindi News »
- West Bengal »
- Security On India Nepal Border In West Bengal In View Of The Gen G Movement In Nepal
नेपाल में GEN-G आंदोलन के बीच हाई अलर्ट पर रक्षा मंत्रालय, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Security: नेपाल में जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
- Written By: पूजा सिंह

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा (सौजन्य सोशल मीडिया)
Indo-Nepal Border Increased Security : नेपाल में जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में 19 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जिसको देखते हुए पश्चिम बंगाल स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, कम से कम 100 भारतीय ट्रक चालक और पर्यटक नेपाल सीमा पर फंसे हुए हैं।
दार्जिलिंग जिला पुलिस ने फंसे हुए भारतीयों के लिए 24 घंटे का कंट्रोल रूम शुरू किया है। दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक प्रवीन प्रकाश सुबह से पनितांकी सीमा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया, “हमने सीमा क्षेत्र में घर-घर तलाशी शुरू कर दी है। यहां फिलहाल किसी अशांति की खबर नहीं है, लेकिन हम पूरी तरह सतर्क हैं। नेपाल पुलिस के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भी चौकन्ना है। यदि किसी भारतीय को नेपाल में कोई समस्या होती है तो दार्जिलिंग जिला पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें, हम हरसंभव मदद करेंगे।”
बंगाल में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, ट्रक और पर्यटक फंसे
सम्बंधित ख़बरें
‘चड्ढा-चड्ढी बन सकता है, लेकिन…’, राघव चड्ढा पर बयान देकर फंसी सायोनी घोष; BJP ने याद दिलाया शिवलिंग विवाद
‘4 मई को बंगाल में मौजूद रहें..’, अभिषेक बनर्जी की चुनौती पर धर्मेंद्र प्रधान ने दिया करारा जवाब
PM बने महीना भर भी नहीं हुआ सड़कों पर उतरी जनता…बालेन शाह के इस फैसले ने बढ़ाई उनकी मुसीबत
नेपाल में बालेन युग का आरंभ…रामनवमी पर 35 साल के बालेंद्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, बने सबसे युवा PM
पनितांकी सीमा से वाहनों की आवाजाही रोकी गई
हालांकि आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के पास पनितांकी सीमा से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा चूक से बचने के लिए कदम उठा रही हैं। पनितांकी क्षेत्र में तनाव का माहौल है। यहां तक कि दुकानें भी बंद हो गई हैं। पश्चिम बंगाल सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है। मंगलवार को नेपाल सीमा पार प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और वहां दो लोगों की मौत की खबर है।
ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति भवन, संसद और सुप्रीम कोर्ट जलकर खाक…नेपाल में बवाल, देखें तबाही के तीन LIVE वीडियो
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी किया है। सीमा पर हर वाहन की तलाशी ली जा रही है और डॉग स्क्वॉड भी तैनात हैं। पुलिस वाहन चालकों और यात्रियों का नाम-पता और अन्य जानकारी एकत्र कर रही है। लेकिन वाहन आवाजाही बंद होने से सैकड़ों ट्रक दोनों ओर फंसे हुए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Security on india nepal border in west bengal in view of the gen g movement in nepal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत
Apr 29, 2026 | 03:33 AMAaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती
Apr 29, 2026 | 12:05 AM167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 11:44 PMझांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PMIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
Apr 28, 2026 | 11:04 PMगौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PMAC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Apr 28, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM














