बाढ़ प्रभावितों का दुख देख आग बबूला हुईं आतिशी, CM रेखा गुप्ता को जमकर सुनाई खरी-खोटी

Atishi: दिल्ली की बाढ़ प्रभावितों की तकलीफ देखने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जमकर हमला बोला। आतिशी सीएम पर अनदेखी का भी आरोप लगाया है।

दिल्ली में आई बाढ़ ने हजारों लोगों के बेघर कर दिया है। लोगों को जीवन जीने के लिए कई मुस्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानियों को देखते हुए दिल्ली विधानसभा की नेता विपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जमकर हमला बोला है। आतिशी का कहा है कि, दिल्ली में बाढ़ ने हजारों परिवारों की ज़िंदगी उजाड़ दी है। जिसके चलते बाढ़ से प्रभावित परिवार अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं। घरों में रखा सामान, फर्नीचर, बर्तन, बच्चों की किताबें, यहां तक कि लोगों के ज़रूरी कागज तक पानी में बह गए। दिल्ली के कई इलाकों में लोग बेघर हो गए है। अब भी लोग उधार लेकर गुजारा कर रहे हैं। सरकार उनका मदद नहीं कर रही है। लोग सरकार की तरफ से मिलने वाले राहत का इंतज़ार लंबा होता जा रहा है। जिन परिवारों को आज तुरंत मदद चाहिए थी, उन्हें सरकार के दफ़्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। साथ ही आतिशी ने दिल्ली सरकार पर बाढ़ प्रभावितों के अनदेखी का आरोप भी लगाया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com