-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Neet Ug Counseling Process Likely To Start By The End Of This Month
आज से शुरू होने वाली NEET-UG की काउंसलिंग टली, जुलाई अंत तक हो सकती है शुरू
- Written By: रीना पंवार
नीट-यूजी 2024 के लिए काउंसलिंग सत्र 6 जुलाई से शुरू होने की संभावना थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। अब अगले आदेश तक काउंसलिंग को रोक दिया गया है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया अब इस माह के अंत तक शुरू हो सकती है।

(सौजन्य एएऩआई)
नई दिल्ली : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के लिए काउंसलिंग सत्र 6 जुलाई यानी कि आज से शुरू होने की संभावना थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। अब अगले आदेश तक काउंसलिंग को रोक दिया गया है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया अब इस माह के अंत तक शुरू हो सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ मेडिकल कॉलेजों को अनुमति पत्र जारी करने की प्रक्रिया अभी जारी है और अतिरिक्त सीट जोड़े जाने की संभावना है। यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद काउंसलिंग की तिथि घोषित की जाएगी, ताकि नए कॉलेजों की सीट पर पहले चरण में ही प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके। काउंसलिंग इस महीने के अंत में शुरू होने की संभावना है।
कोर्ट ने काउंसलिंग स्थगित करने से किया था इंकार
कथित कदाचार को लेकर विवादों में घिरी नीट-यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने की मांग के बीच केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा था। अपना पक्ष रखते हुये उन्होंने कहा था कि गोपनीयता भंग होने के किसी साक्ष्य के बिना इस परीक्षा को रद्द करने का बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इससे लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों पर गंभीर असर पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2024 परीक्षा की काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित करने से पिछले महीने इनकार कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
NEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
NEET UG 2026: आपकी AIR पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? जानें MBBS एडमिशन की पूरी जानकारी
NEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हुये थे विरोध प्रदर्शन
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करती है। इस साल पांच मई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रश्नपत्र लीक होने समेत अनियमितताओं के आरोपों के कारण कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए थे तथा विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। इस संबंध में अदालतों में भी कई मामले दायर किए गए।
एनटीए महानिदेशक पद से हटा दिये गये सुबोध सिंह
नीट-यूजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा ‘नेट’ में कथित अनियमितताओं को लेकर जनाक्रोश के बीच केंद्र ने सुबोध सिंह को एनटीए महानिदेशक पद से हटा दिया था तथा एजेंसी द्वारा पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख आर राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति अधिसूचित की थी।
सीबीआई कर रही जांच
नीट-यूजी कई अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जांच के दायरे में है। इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय अर्हता परीक्षा (यूजीसी-नेट) को तब रद्द कर दिया गया जब शिक्षा मंत्रालय को सूचना मिली कि इस परीक्षा की शुचिता के साथ समझौता किया गया है। अब दोनों ही मामलों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Neet ug counseling process likely to start by the end of this month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 12, 2026 | 10:01 PMHAL में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मौका; 24 जुलाई को वॉक-इन प्रक्रिया
Jul 12, 2026 | 09:52 PMIndian Army Agniveer CEE Result 2026 जारी, ARO-वाइज मेरिट लिस्ट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
Jul 12, 2026 | 09:41 PMS Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
Jul 12, 2026 | 09:37 PMकतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा!
Jul 12, 2026 | 09:26 PMप्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
Jul 12, 2026 | 09:17 PMकागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PMवीडियो गैलरी

आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM














